चाचा-भतीजा राजी, भांड़ में जाए फूफा जी:नेहा सिंह राठौर ने गाया ‘बिहार में का बा’ गाना, बदलती सरकार पर कसा तंज

बिहार की गायिका नेहा सिंह राठौर ने ‘बिहार में का बा’ सीजन टू गीत गाया। गीत की शुरुआत ही हुई है -चच्चा जी इस्तीफा दिहलें.. से। नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ दिया और राजद का साथ ले लिया है। अब शपथ ग्रहण की बारी है। शपथ ग्रहण से पहले नेहा सिंह राठौर ने ‘बिहार मे का बा’ गीत गाया है। बता दें बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार चाचा जी हैं और लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव उनके भतीजे हैं।

आपन कुर्सी रहे सुरक्षित एही में सब के ध्यान बा

नेहा ने गाया है- चच्चा जी इस्तीफा दिहलें …गठबंधन के गांठ खुलता बा अइसन एलान बा… जनता के मुद्दे से नाही केहू परेशान बा.. आपन कुर्सी रहे सुरक्षित एही में सब के ध्यान बा…चाचा- भतीजा एक्के होहिहें पटिदारी के बात बा…हाथ के पंजा धीरे से कहे हमहूं तोहरे साथ बा… आगे गाया है बनल भतीजा सहबल्ला मऊरी ओकरे कपार बा…. बिहार में का बा…..चच्चा भतीजा राजी भांड़ में जाए फूफा जी…।

पारंपरिक गीत से ज्यादा पॉलिटिकल सटायर की वजह से चर्चा में रहती हैं नेहा

नेहा सिंह राठौर उस समय काफी चर्चा में आयी थीं जब यूपी में विधान सभा चुनाव हो रहा था। तब उन्होंने सीरीज में ‘यूपी में का बा’ गीत गाया था। नेहा बिहार में का बा गीत पहले भी गा चुकी है लेकिन अब उन्होंने नए राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में नया गीत गाया है। इसे उन्होंने बिहार में का बा सीजन टू गीत कहा है। इस नए गीत में भी उन्होंने व्यंग्य साधा है। वे पारंपरिक लोकगीत भी गाती हैं लेकिन खुद का लिखा पॉलिटिकल सटायर जब गाती हैं तो उसे लोग काफी पसंद करते हैं। इस बार भी वे खूब सुनी जा रही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

8 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

9 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

10 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

11 घंटे ago