नीतीश कैबिनेट का आज विस्तार हो रहा है। राजभवन में 31 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है। राज्यपाल फागू चौहान मंत्रियों को पांच-पांच के बैच में शपथ दिला रहे हैं। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और हसनपुर विधायक तेज प्रताप के साथ समस्तीपुर के आलोक मेहता और विजय चौधरी सबसे पहले शपथ लेने वाले पहले 5 विधायकों में शामिल रहे।
इन्होंने अब तक ले ली शपथ
शपथ लेने वाले कुल 31 विधायकों में सबसे ज्यादा RJD से 16, JDU से 11, कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय शामिल है। कैबिनेट में सबसे चौंकाने वाला नाम अनंत सिंह के करीबी कार्तिक सिंह का है। कार्तिक ने हाल ही में JDU कैंडिडेट को हराकर पटना MLC का चुनाव जीता था।
कैबिनेट विस्तार में किस दल से कौन मंत्री
विभाग बंटवारे पर भी फैसला आज ही संभव
सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट विस्तार के बाद नीतीश सरकार में मंत्रियों के विभाग बंटवारे पर भी फैसला मंगलवार को ही होने की संभावनाएं है। गृह मंत्रालय नीतीश कुमार के पास ही रहेगा। इसके अलावा, भाजपा के पास अब तक जो मंत्रालय थे, वो सभी राजद को दिए जा सकते हैं। वहीं सबकी नजर तेजस्वी को मिलने वाले विभाग पर है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय बाजीतपुर करनैल की शिक्षिका ज्योति…
समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को मुफ्फसिल थाने पर वार्षिक निरीक्षण कर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ गांव के वार्ड संख्या-8 में…
समस्तीपुर: जिले के खिलाड़ियों के लिए शहर के पटेल मैदान में 16 से 18 अप्रैल…
भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के क्लर्क और स्टेनो को निगरानी ने सोमवार को कार्यालय…
पड़ोसी देश नेपाल में बालेन शाह की पार्टी रासोपा की प्रचंड जीत के बाद सीतामढ़ी…