भागलपुर में एक प्लस टू की छात्रा ने वीडियो कॉल पर बात करते हुए सुसाइड कर लिया। मृतका की पहचान बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के सेवकागोला के निवासी रामचन्द्र साह की 20 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी के रुप में हुई है। उसकी लाश बरारी थाना के छोटी खंजरपुर स्थित एक लॉज से मिली। घटना की जानकारी मिलते ही बरारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के मोबाइल को जब्त किया है।
घटना को लेकर मृतका के मामा नटवर साह ने बताया कि ज्योति रविवार को अपने घर से लॉज आई थी। इसी के बाद सोमवार को कमरे में फांसी लागकर खुदकुशी कर ली। आज शाम जब कुछ लड़कियों ने उसका दरवाजा खटखटाया, इसपर कोई जवाब नहीं आने पर उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि ज्योति सुसाइड करने से पहले किसी से मोबाइल पर वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। उसके कान में इयर फोन लगा हुआ था। मोबाइल सामने रखा हुआ था।
ज्योति कुमारी पिछले 12 दिनों से बरारी थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर स्थित एक लॉज में रहकर पढ़ाई करती थी। छात्रा सुसाइड करने से पहले किसी से वीडियो कॉल पर बात की है और वीडियो कॉल करके फांसी लगाई है। मौके पर पुलिस पहुंचकर मोबाइल को जब्त कर लिया है और मोबाइल का सीडीआर खंगाल रही है, इससे सुसाइड का खुलासा हो सकता है। मामले को लेकर बरारी थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी ने बताया कि एक छात्रा फांसी लगाई है मृतक छात्रा का मोबाइल जब्त की गया है। शव को पोस्टमार्टम भेजने की करवाई की जा रही है। सुसाइड को लेकर जांच की जा रही है।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…