समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

मंत्रीमंडल विस्तार के बाद नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक हुई खत्म, इन एजेंडों पर लगी मुहर…

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नई महागठबंधन सरकार के कैबिनेट की आज पहली बैठक हुई। मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक में सिर्फ एक ही एजेंडें पर मुहर लगी है। बढ़ती जनसंख्या एवं जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

आज हुए कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण विकास विभाग ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के विस्तारीकरण एवं इसके क्रियान्वयन पर वित्तीय वर्ष 2022-23 से वर्ष 2024-25 तक होने वाले अनुमानित व्यय कुल 12568.97 करोड़ (बारह हजार पाँच सौ अड़सठ करोड़ संतानवे लाख) रूपये की स्वीकृति दी गयी।

वहीं जल-जीवन-हरियाली मिशन के विस्तारीकरण एवं इसके प्रशासनिक मद पर वित्तीय वर्ष 2022-23 से वर्ष 2024-25 तक होने वाले अनुमानित व्यय कुल 37.38 करोड़ (सैंतीस करोड़ अड़तीस लाख) रूपये की स्वीकृति कैबिनेट ने दी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

Advertise your business with samastipur town