बिहार: निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, DSP विनोद कुमार रावत के ठिकानों पर छापा

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में निगरानी विभाग की टीम पटना में एक डीएसपी के ठिकानों पर आज डीएसपी बीके राउत के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बीके राउत के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला पाया गया है।

विजिलेंस की टीम बीके रावत यानी विनोद कुमार रावत के दिनकर गोलंबर स्थित फ्लैट पर छापेमारी कर रही है। इनके कई होटलों में निवेश और बाकी जानकारी भी विजिलेंस के पास मिली है। जिसके बाद भ्रष्टाचार को लेकर यह कार्यवाही की जा रही है। आपको बता दें कि बीके राउत फिलहाल गया बीएमपी में तैनात थे।

दरअसल, यह पहला मामला नहीं है जब बीके राउत पर आरोप लगा हो, इससे पहले भी इनके खिलाफ गंभीर आरोप लगते रहे हैं। बता दें कि पिछले साथ दिसंबर महीने में डीएसपी बीके राउत के दो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। एक वीडियो में बीके राउत का किसी लड़की के साथ अश्लील बातचीत करने का मामला सामने आया था जबकि दूसरे वीडियो में वे एक जाति विशेष को लेकर गाली गलौज करते दिखे थे।

वीडियो वायरल होने के बाद सांसद छेदी पासवान ने सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा था और सासाराम डीएसपी को हटाने की मांग की थी। 27 दिसंबर 2021 को सीएम नीतीश के सासाराम दौरे से ठीक पहले डीएसपी बीके राउत का तबादला कर दिया गया था। गृह विभाग द्वारा जारी सूचना में विनोद कुमार राउत को सासाराम डीएसपी से हटाकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल-17 बोधगया भेज दिया गया था। वहीं डीएसपी विशेष सुरक्षा बल संतोष कुमार राय को सासाराम का DSP बनाया गया था।

डीएसपी बीके राउत के दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। एक वीडियो में उन्होंने एक युवती से अश्लील बातचीत थी वहीं दूसरे में वे कुछ जाति को लेकर गाली देते दिखे थे। इस मामले को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक हलकों में डीएसपी की खूब चर्चा हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

48 मिनट ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

6 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

6 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

10 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

11 घंटे ago