मुकेश सहनी का एनडीए से साथ छूटा लेकिन नीतीश कुमार से प्रेम नहीं हुआ कम, वीआईपी प्रमुख के बयान से बिहार में खलबली

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के पूर्व मंत्री और विकाशसील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुखिया मुकेश सहनी का भले ही एनडीए से साथ छूट गया हो लेकिन उनका नीतीश कुमार से प्रेम कम नहीं हुआ है। उनके एक बयान से बिहार की राजनीति में खलबली मच गई है। मुकेश सहनी ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी भले ही बीजेपी-जेडीयू गठबंधन में शामिल नहीं है, लेकिन वे सीएम नीतीश के साथ हैं। सहनी ने कोसी क्षेत्र के आरजेडी कार्यकर्ताओं को वीआईपी की सदस्यता दिलाने के दौरान ये बातें कहीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी किसी एक जात की नहीं बल्कि सभी जातियों की पार्टी है। बीजेपी बिना सहारे बिहार में विजय हासिल नहीं कर सकती। वीआईपी भले ही आज एनडीए में नहीं है, लेकिन वह नीतीश कुमार के साथ हैं। साथ ही वे लालू प्रसाद यादव के विचारों के फैन भी रहे हैं।

मुकेश सहनी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज संसद में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। सरकार की आलोचना करने वालों को सीबीआई, ईडी जैसी एजेंसियों के जरिए प्रताड़ित किया जा रहा है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का समय चला गया है, सब लोग उन्हें पहचान गए हैं।

बता दें कि यूपी चुनाव और बौचहां उपचुनाव में बीजेपी के खिलाफ प्रत्याशी उतारने के बाद वीआईपी को एनडीए से अलग कर दिया गया था। मुकेश सहनी को नीतीश सरकार में मंत्री पद भी गंवाना पड़ा था। इसके बाद सहनी ने आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा की। फिलहाल वे अपनी पार्टी का विस्तार करने में जुटे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

4 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

4 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

5 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

5 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

15 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

16 घंटे ago