समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कांग्रेस में बवाल, पांच मिनिस्टर बनाने को लेकर सदाकत आश्रम में हंगामा

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अब सबकी निगाह मंत्रिमंडल विस्तार पर है। जानकारी के मुताबिक 16 अगस्त को नीतीश कैबिनेट के मंत्री शपथ ले सकते हैं। महागठबंधन में शामिल पार्टियों की तरफ से मंत्रियों की लिस्ट भी फाइनल कर ली गई है और सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में क्या जगह मिलेगी इस भी सहमति का दावा किया जा रहा है। लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार के पहले कांग्रेस में बवाल मच गया है। सोमवार को सदाकत आश्रम में कांग्रेस कोटे से पांच मंत्री बनाए जाने को लेकर खूब हंगामा देखने को मिला।

पांच मंत्री बनाने की मांग को लेकर हंगामा

बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार 16 अगस्त को हो सकता है। इससे पहले सोमवार को पटना के सदाकत आश्रम में कांग्रेस में बवाल देखा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि विधायकों की संख्या के आधार में कैबिनेट में हमारे पांच मंत्री होने चाहिए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बिहार प्रभारी भक्त चरण दास के खिलाफ भी बयानबाजी की।

advertisement krishna hospital 2

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव गयासुद्दीन खान ने कहा कि विधायकों की संख्या के आधार पर कांग्रेस को मंत्रिमंडल में जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी की पार्टी के एक विधायक हैं, उनकी पार्टी से एक मंत्री बनाए जा रहा है। वैसे ही कांग्रेस की विधायकों की संख्या को देखते हुए पांच मंत्रीपद मिलना चाहिए। मंत्रिमंडल में सबकी भागदारी होनी चाहिए। हंगामे के बाद कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने आकर मामले को संभाला।

IMG 20220728 WA0089

कांग्रेस से दो मंत्री बनने की खबर

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रभारी भक्त चरण दास की सोनिया गांधी के साथ लंबी चली बैठक के बाद सरकार में शामिल होने पर सहमति बनी है। खबर यह है कि फिलहाल नए मंत्रिमंडल में कांग्रेस कोटे से दो लोग मंत्री बनेंगे। दो अन्य मंत्रियों का कोटा खाली रखा जाएगा। अगली बार जब मंत्रिमंडल विस्तार होगा तो दो अन्य को मौका दिया जाएगा, लेकिन इसके पहले सभी विधायकों को पार्टी को बिाहर में मजबूत जनाधार दिलाने के लिए फील्ड में जाकर काम करना होगा। इसके बाद रैंकिंग के आधार पर दो अन्य को मंत्री पद सौंपा जाएगा।

IMG 20220713 WA0033

JPCS3 01Sticker Final 01IMG 20211012 WA0017IMG 20220810 WA0048IMG 20220802 WA0120Picsart 22 07 13 18 14 31 808IMG 20220331 WA0074