बिहार में मदरसा व संस्कृत स्कूलों के शिक्षकों का वेतन 15%बढ़ा, 1 अप्रैल 2021 से लागू

राज्य के मदरसों और संस्कृत स्कूलों में 15 फरवरी 2011 के बाद नियुक्त शिक्षकों का वेतन 15 प्रतिशत बढ़ गया है। पंचायती राज और नगर निकाय शिक्षकों के समान ही मदरसों और संस्कृत स्कूलों के शिक्षकों के मूल वेतन में बढ़ोतरी हुई है।

1 अप्रैल 2021 के प्रभाव से ही वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज ने आदेश जारी कर दिया। 15 प्रतिशत वेतन वृद्धि के बाद मौलवी और फोकानिया फोकानिया अस्तर के मदरसों के प्रधान मौलवी (फाजिल) का मूल वेतन 20560 रुपए से बढ़कर 23650 रुपए, फाजिल-आलिम (नवीन) सहायक शिक्षक का मूक वेतन 19540 रुपए से बढ़कर 22840 रुपए हो गए। प्रशिक्षित स्नातक सहायक शिक्षक का मूल वेतन 19540 से बढ़कर 22,840 रुपए हो गए।

मौलवी नवीन प्रशिक्षित इंटरमीडिएट सहायक शिक्षक का मूल वेतन 18510 से बढ़कर 21290 रुपए एवं हाफिज सहायक शिक्षक का मूल वेतन 19990 से बढ़कर 20690 रुपए हो गए। इसी प्रकार व वस्तानिया स्तर के मदरसों में प्रधान मौलवी (आलीम नवीन फाजिल) मूल वेतन 20540 से बढ़कर 22840 रुपए हो गए। मौलवी (नवीन) प्रशिक्षित का मूल वेतन 18510 से बढ़कर 21290 रुपए हो गए।

शास्त्री का वेतन बढ़कर अब 21290 हो गया

दूसरी ओर संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के अप्रशिक्षित स्नातक सहायक शिक्षक का मूल वेतन 13370 से बढ़कर 15380 रुपए, शास्त्री (द्विवर्षीय) प्रशिक्षित इंटरमीडिएट सहायक शिक्षक का मूल वेतन 18510 से बढ़कर 21290 रुपए एवं अप्रशिक्षित इंटरमीडिएट सहायक शिक्षक का मूल वेतन 13370 से बढ़कर 15380 हो गया। इसी प्रकार संस्कृत विद्यालयों के आचार्य शास्त्री (त्रिवर्षीय) प्रशिक्षित स्नातक सहायक शिक्षक का मूल वेतन 19540 से बढ़कर 22480 रुपए हो गए। अप्रशिक्षित स्नातक सहायक शिक्षक का मूल वेतन 13370 से बढ़कर 15380 रुपए, उपशास्त्री प्रशिक्षित इंटरमीडिएट सहायक शिक्षक का मूल वेतन 18510 रुपए से बढ़कर 21290 रुपए हो गए।

Avinash Roy

Recent Posts

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

2 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

2 घंटे ago

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

2 घंटे ago

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

9 घंटे ago

निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई ‘टीम निशांत’

जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…

9 घंटे ago