गुलाब का फूल लेकर राबड़ी आवास पहुंचे CM नीतीश, लंबे अरसे बाद लालू-नीतीश फिर दिखे साथ-साथ

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पटना पहुंचते ही उनसे मुलाकात के लिए राबड़ी देवी के आवास पर सीएम नीतीश कुमार पहुंचे. सीएम के साथ मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे.

10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव के पूरे परिवार से मुलाकात की. लालू यादव को सेहतमंद रहने की शुभकामना देते हुए नीतीश कुमार ने उन्हें फूल थमाया. इस मुलाकात के दौरान लालू यादव के छोटे बेटे और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और बड़े बेटे तेज प्रताप भी वहीं मौजूद थे. इस आत्मीय मौके पर मां राबड़ी देवी के साथ मीसा भारती भी लगातार वहां बनी रहीं. तकरीबन 10 मिनट की मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार 10 सर्कुलर रोड से निकल गए.

बता दें कि आज शाम ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एयर इंडिया के विमान से दिल्ली से पटना पहुंचे हैं. अभी तक उन्होंने नई सरकार को लेकर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. हालांकि लालू यादव के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने पर वहां कई मंत्री और राजद के कार्यकर्ता मौजूद थे. पर लालू यादव सीधा 10 सर्कुलर रोड के लिए निकल गए.

ध्यान रहे कि लालू प्रसाद यादव दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे. दिल्ली एम्स में इलाज के बाद लालू लगातार मीसा भारती के आवास पर ही रह रहे थे. डॉक्टरों के अनुसार लालू प्रसाद यादव स्वस्थ्य हो गए हैं. लालू प्रसाद यादव के डॉक्टरों ने दिल्ली से पटना जाने की अनुमति दी है.

बता दें, बिहार में जिस तरह से पिछले हफ्ते बड़ा सियासी उलटफेर हुआ, उस दौरान लालू यादव पटना में नहीं थे. ऐसे में अब जब बिहार में गठबंधन की सरकार बन चुकी है. वहीं मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी हो चुका है. लालू प्रसाद यादव के पटना पहुंचने पर ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी मुलाकात जल्द ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार से होगी. ऐसे में नीतीश कुमार और लालू यादव का फिर से एकसाथ आना बिहार की सियासत में क्या नए समीकरण बनाएगा, यह तो भविष्य बताएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

46 मिनट ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

3 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

5 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

5 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

6 घंटे ago