जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र में मंत्री रहे आरसीपी सिंह ने मीडिया के माध्यम से शनिवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने पैतृक गांव मुस्तफापुर (नालंदा) में प्रेस वार्ता के दौरान इस्तीफा तो दिया ही, पार्टी छोड़ने के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे. आरसीपी सिंह ने कहा कि देश में ऐसा कौन मुख्यमंत्री होगा जो शाम में तीन घंटे गप करता हो.
अब आरसीपी सिंह को जवाब देने के लिए खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सामने आ रहे हैं. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह आज दोपहर बाद 4:00 बजे प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहे हैं. इसके लिए मीडिया से जानकारी साझा की गई है.
यह बात लगभग तय मानी जा रही है कि ललन सिंह आरसीपी सिंह की तरफ से बोले गए हमलों का जवाब देंगे. आरसीपी सिंह पर ललन सिंह आज कई बड़े खुलासे कर सकते हैं. आरसीपी सिंह ने शनिवार को इस्तीफा देते हुए कहा था कि जो लोग शीशे के घरों में रहते हैं वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते.
गौरतलब हो कि आरसीपी सिंह पर आरोप लगने के बाद पीसी कर कहा था कि सब कुछ का इलाज हो सकता है, ईर्ष्या का नहीं. आज मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है. मेरे या मेरी बेटी के नाम पर जो भी जमीन है उसके सारे दस्तावेज हैं. इनकम टैक्स के रिटर्न फाइल में सबका जिक्र है. आज जो लोग पटना में परिक्रमा कर रहे हैं वो कल तक पार्टी का विरोध करते थे. खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताते थे. जेडीयू झोला ढोने वालों की पार्टी बनकर रह गई है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…
समस्तीपुर : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान…
बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…