पटना की सड़क पर तेजस्वी और तेज प्रताप का हल्लाबोल, प्रतिरोध मार्च में समर्थकों का भारी जुटान

भाजपा के बाद बिहार में विपक्षी दल भी सक्रिय हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अपील पर रविवार को महागठबंधन की ओर से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश कांग्रेस की भी सक्रिय भागीदारी है। इस दौरान महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बाढ़, सुखाड़, खाद की कमी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार का विरोध करेंगे। तेजस्वी और तेज प्रताप यादव बस पर सवार होकर पटना की सड़क समर्थकों के साथ निकले। राबड़ी देवी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

तेजस्वी और तेज प्रताप का हल्ला बोल

मंहगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी दल रविवार को प्रतिरोध मार्च निकाल रही है। इसको लेकर तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव सगुना मोड से बस पर सवार होकर निकले। इस दौरान दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव, श्याम रजक, भाई वीरेन्द्र, समेत माले के नेता भी बस पर सवार दिखे। इस दौरान सड़क पर समर्थकों की भीड़ का तेजस्वी अभिवादन करते नजर आए। समर्थकों को लगातार आगे बढ़ते रहने का इशारा भी वो इस दौरान करते रहे।

राबड़ी देवी ने भी बोला हमला

प्रतिरोध मार्च निकलने से पहले राबड़ी देवी ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता का बुरा हाल है। देश के युवा परेशान हैं। वहीं तेजस्वी ने कहा कि आज हर जिला में महागठबंधन विरोध प्रदर्शन करेगा।

पटना में प्रतिरोध मार्च सगुना मोड़ से निकलकर बेली रोड, जेपी गोलंबर होते हुए पटना समाहरणालय तक जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए तेजस्वी यादव ने खुद तैयारियों की समीक्षा की थी। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह जिला कमेटियों को मार्गदर्शन दे रहे थे। व्यापक जन अभियान चलाकर पर्चा, पोस्टर, बैनर और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आमजनों को प्रतिरोध मार्च के बारे में जानकारी दी गई ताकि पटना की सड़क पर शक्ति प्रदर्शन किया जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

12 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

12 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

13 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

22 घंटे ago