जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा.. 47 घंटे जेल से बाहर रहे बाहुबली नेता आनंद मोहन, समस्तीपुर के मुसरीघरारी में भी रुके थे

पूर्व सांसद और बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन के जेल से बाहर घूमते पाए जाने पर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। पटना आवास व खगड़िया परिसदन में उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद सहरसा डीएसपी (मुख्यालय) द्वारा की गई जांच में कई अन्य चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आनंद मोहन न्यायिक अभिरक्षा में 47.5 घंटे जेल से बाहर रहे। 11 अगस्त की शाम 5.45 बजे जेल से चले व 13 अगस्त की शाम 5.15 मिनट पर वापस जेल गए। पटना के कोर्ट में पेशी में महज 3 घंटे का वक्त लगा, बाकी समय उन्होंने आने-जाने या फिर अपनी मर्जी के अनुसार दूसरी जगहों पर बिताया। जांच की रिपोर्ट सहरसा एसपी लिपि सिंह को सौंप दी गई है। आनंद मोहन के साथ एसआई संतोष के अलावा सहरसा जिला बल के 4 सिपाही थे।

पुलिस गाड़ी से नहीं गए, पटना जाने के लिए मंगवाई निजी एसयूवी

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, एक मामले में आनंद मोहन की पेशी 12 अगस्त को पटना के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम के समक्ष होनी थी। सहरसा मंडल कारा द्वारा इसके लिए पुलिस से कैदी वाहन और पुलिस बल उपलब्ध कराने का पत्र भेजा गया। सहरसा पुलिस केंद्र से सशस्त्र बल और कैदी वाहन भेजे गए लेकिन सहायक जेल अधीक्षक ने फोन पर कैदी की तबीयत ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए छोटी गाड़ी उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद बोलेरो भेजी गई मगर आनंद मोहन उससे नहीं गए। जेल से 11 अगस्त की शाम 5.45 मिनट पर वह किसी निजी एसयूवी गाड़ी से निकले। उसी गाड़ी में पुलिस अधिकारी और जवान भी मौजूद थे। रात करीब 2 बजे वे पटना पहुंचे।

समस्तीपुर के मुसरीघरारी में भी दो घंटे रुके

जांच रिपोर्ट बताती है कि आनंद मोहन पटना पहुंचने के बाद स्वास्थ्य का हवाला देकर अपने पाटलिपुत्र स्थित आवास गए। अगले दिन यानी 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे वह कोर्ट गए और वहां 3 बजे तक रहे। कोर्ट से निकलने के बाद वापस पाटलिपुत्र आवास पहुंचे। तबीयत ठीक नहीं होने की बात कहकर चांद मेमोरियल हॉस्पिटल दिखाने भी गए। शाम 5 बजे वहां से सहरसा के लिए चले।

रास्ते में बीमारी का हवाला देकर वह समस्तीपुर के मुसरीघरारी में दो घंटे तक रुके। फिर बेगूसराय होते हुए खगड़िया परिसदन में रुकने को कहा। यहां भी उन्होंने तबीयत ठीक नहीं होने का हवाला पुलिसवालों को दिया। आनंद मोहन 13 अगस्त की सुबह खगड़िया स्थित राजद कार्यालय गए। दोपहर 2 बजे वहां से चले और पर गाड़ी में खराबी के चलते सोनवर्षा में करीब एक घंटे रुकना पड़ा। इसके बाद शाम 5.15 बजे पुलिस टीम आनंद मोहन को लेकर सहरसा जेल पहुंची।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

3 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

4 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

16 घंटे ago