बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है..सातवें चरण की शिक्षक नियोजन प्रकिया अगले माह से शुरू हो जाएगी..इसकी घोषणा खुद बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने की है.
मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए विजय चौधरी ने कहा कि शिक्षक नियोजन के लिए छठे चरण की प्रकिया अब अंतिम दौर में है और इस माह के अंत तक पूरी कर ली जाएगी.छठे चरण की प्रकिया खत्म होते ही अगले माह से सातवें चरण की प्रकिया शुरू कर दी जाएगी और इसके लिए शिड्युल भी जारी कर दिया जाएगा.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब तक छह चरण में नियोजनवार इकाई के तहत आवेदन लिए जा रहे थे जिसके वजह से कई तरह की दिक्कतें हो रही थी लेकिन इस बार प्रकिया में बदलाव किया जा रहा है..अब ऑऩलाइन एकीकृत आवेदन लिए जाएंगे और फिर मेधा सूची जारी की जाएगी.इससे अभ्यर्थियों के साथ ही शिक्षा विभाग को भी सहूलियत होगी.
बताते चलें कि के सातवें चरण के शिक्षक नियोजन की मांग को लेकर अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में धरना पर बैठे हुए हैं.अब सरकार के शिक्षा मंत्री ने अगले महीने से प्रकिया शुरू करने की घोषणा की है.
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…
समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…