गुरुग्राम के अर्बन क्यूब्स-71 मॉल पर CBI का छापा, तेजस्वी यादव का बताया जा रहा कनेक्शन

जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में बिहार से लेकर गुरुग्राम तक छापेमारी चल रही है। सीबीआई की टीम गुरुग्राम के सेक्टर 71 स्थित अर्बन क्यूब्स मॉल पहुंची जिसे तेजस्वी यादव का बताया जा रहा है। यह एक अंडर कंस्ट्रक्शन मॉल है जहां सीबीआई अधिकारियों ने कागजात चेक किए। आरजेडी ने बिहार में फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले पड़े इन छापों को बदले की कार्रवाई बताया। गौरतलब है कि सीबीआई की टीम बिहार में आरजेडी के 5 नेताओं के घर पर छापेमारी कर रही है। इसमें 2 राज्यसभा सांसदों के अलावा पूर्व विधायक और आरजेडी फाइनेंसर अबु दोजाना भी शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुग्राम के जिस मॉल में छापेमारी के लिए सीबीआई की टीम पहुंची है, उसे दोजाना की कंपनी बना रही है। यह जमीन के बदले रेलवे में रोजगार घोटाले से जुड़ा मामला है। इस मामले में सीबीआई ने लालू के करीबी भोला यादव को अरेस्ट किया था। भोला यादव लालू के ओएसडी रह चुके हैं जब वह रेल मंत्री हुआ करते थे।

जमीन के बदले नौकरी घोटाले में ऐक्शन में सीबीआई

सीबीआई ने पिछले साल केस दर्ज किया था। इसके बाद राबड़ी आवास पर छापेमारी की गई थी। इसमें तेजस्वी यादव के कमरे से कई दस्तावेज सामने आने की बात कही गई थी। छापेमारी के बाद लालू प्रसाद यादव के करीबी भोला यादव की गिरफ्तारी हुई थी। भोला यादव से पूछताछ के बाद सीबीआई ने कार्रवाई शुरू की है।

क्या है मामला?

केंद्रीय एजेंसी ने 23 सितंबर, 2021 को जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने संबंधी घोटाले को लेकर एफआईआर दर्ज की थी। एजेंसी के अनुसार, उम्मीदवारों को रेलवे अधिकारियों ने अनुचित तरीके से जल्दबाजी में आवेदन करने के तीन दिनों के भीतर समूह ‘डी’ पदों पर स्थानापन्न के रूप में नियुक्त किया गया था और बाद में उनकी नौकरी को नियमित कर दिया गया था। एजेंसी ने कहा कि इसके बदले में व्यक्तियों या उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी जमीन हस्तांतरित की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

45 मिनट ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

5 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

6 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

7 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

7 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

16 घंटे ago