पत्नी और बेटी की गला काट कर निर्मम हत्या करने वाले सनकी युवक को मधेपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक को मुम्बई से लेकर मधेपुरा पहुंची. इस दौरान कोशी क्षेत्र के डीआईजी शिवदीप लांडे ने प्रेस वार्ता कर घटनाकांड से पर्दा उठाया. डीआईजी ने बताया कि हत्यारे मो. जिब्राइल की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक चेलेंज था. वह लगातार सोशल मीडिया और फोन पर लोगों को धमकी दे रहा था और पुलिस को भी चैलेंज कर रहा था लेकिन इस चैलेंज को हमलोगों ने स्वीकार किया और पुलिस टीम भेज कर उसे मुम्बई से गिरफ्तार किया गया.
डीआईजी ने बताया कि 6 अगस्त की सुबह भर्राही ओपी को सूचना मिली कि मछबखड़ा गांव के पुलिया पर अज्ञात महिला का कटा हुआ सिर रखा हुआ हैं. उक्त कटे सिर का पहचान गांव के कुद्रे आलम की बेटी मुर्शीदा खातून के रूप में हुई थी जिसकी शादी मोहम्मद जिब्राइल पिता मोहम्मद विदेशी साकिम पोखरिया वार्ड नंबर 1 थाना श्रीनगर जिला मधेपुरा के साथ हुई थी जिससे 3 बच्चे भी हैं. भर्राही ओपी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रीनगर थाना को इस संबंध में सूचित किया गया. श्रीनगर थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके ससुराल के बंद कमरे से मृतिका एवं उसकी छोटी पुत्री का सिर कटा लाश बरामद किया गया, साथ ही घटना में प्रयुक्त दबिया जब्त कर लिया गया.
लोकेशन से कातिल तक पहुंची पुलिस
पुलिस अनुसंधान कर ही रही थी कि उसके कुछ ऑडियो और फोटो पुलिस के हाथ लगे जो सोशल मीडिया पर आरोपी जिब्राइल द्वारा वायरल किया गया था. इसमें उनके द्वारा बताया गया था कि हत्या कर शव का धड़ और सिर कहां-कहां रखा गया है. इस ऑडियो में पुलिस को चैलेंज भी किया गया था. डीआईजी ने बताया कि एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में इस कांड के उद्भेदन हेतु लगातार टीम काम कर रही थी. इस कांड के वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान कांड के अभियुक्त मोहम्मद जिब्राइल पिता मोहम्मद विदेशी के मोबाइल का अंतिम लोकेशन राज्य से बाहर महाराष्ट्र अंतर्गत मुंबई सेंट्रल मराठा मंदिर के आसपास मिला.
मेट्रो साइट पर काम कर रहा था हत्यारा
लोकेशन प्राप्त होते ही गठित पुलिस टीम को वहां भेजा गया. पुलिस टीम ने नाटकीय ढंग से रेकी कर नागपाड़ा मुम्बई थाना के सहयोग से मेट्रो फेज थ्री में काम करते समय उसे गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि पुलिस स्पीडी ट्रायल के द्वारा अब हत्यारे को सज़ा दिलाएगी. एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस 7 दिनों में चार्जशीट दाखिल कर हत्यारे को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाएगी.
कोई पछतावा नहीं
पत्नी सहित 3 साल के मासूम बच्ची की निर्मम हत्या करने वाले जल्लाद मो. जिब्राइल को अपने किये का कोई पछतावा नहीं है. मीडिया से बातचीत के दौरान उसने कई बात बतायी. उसने कहा कि पत्नी का भतीजे से अबैध संबंध था. बेटी भी उसके अबैध संबंध की निशानी थी इस लिए दोनों को मार दिया. उसने कहा कि अपनी बेटी को पालना तो मुश्किल होता है, दूसरे की बेटी को कैसे पालता. बता दें कि हत्या के चार दिन पहले उसने अपने दोनों बेटों को चाचा के साथ भदोही भेज दिया था.
फिल्मी अंदाज में हुई जिब्राइल की गिरफ्तारी
दोहरे हत्या के आरोपी मो. जिब्रायल को गिरफ्तार को गिरफ्तार कराने के लिए पुलिस को काफी पापड़ बेलने पड़े. एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मधेपुरा से पुलिस की 4 सदस्यीय टीम 21 अगस्त को मुंबई पहुंची. इसके बाद नागपारा थाना को घटना की जानकारी दी गयी. वहां से उनकी मदद के लिए एक कांस्टेबल दे दिया गया. उन्होंने कि कहा हम लोगों को पता था कि जिब्रायल भागकर मुंबई गया है, तो उसके पास पैसे ज्यादा नहीं रहे होंगे और कोई बढ़िया हुनर भी नहीं है तो मजदूरी आदि का ही काम करता होगा. इसके बाद हम लोग नानपारा इलाके में जितने भी कंस्ट्रक्शन साइट थे, उसकी रेकी की योजना बनाए.
गिरफ्तारी के लिए मुंबई में मजदूर बने पुलिसवाले
तय हुआ कि दो लोग सिक्योरिटी गार्ड की और दो लोग मजदूर का काम ढूंढेंगे. मैले-कुचले कपड़े पहनकर हमारे कर्मी और अशिकारी कंस्ट्रक्शन साइट पर काम ढूंढ़ने लगे. इसी क्रम में उन लोगों ने देखा कि मराठा मंदिर सिनेमा हॉल के समीप मुंबई मेट्रो का काम चल रहा था. वहां काम ढूंढने के दौरान जिब्रायल पर नज़र पड़ी. वो वहां दो दिन पहले से ही काम कर रहा था. जब पुलिस टीम द्वारा जिब्राइल को पकड़ा गया तो अन्य मजदूर और ठेकेदार इसका विरोध करने लगे. इसके बाद मुंबई पुलिस के कॉन्स्टेबल को बुलाया गया. उन्होंने सारी बात लोगों को बतायी, इसके बाद जिब्राइल ने भी उन लोगों के सामने स्वीकार किया कि वह अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर भाग कर यहां आया हुआ है, फिर उसकी गिरफ्तारी हो सकी.
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…