बिहार के लखीसराय बड़हिया नगर के वार्ड नंबर दो के सुमन कुमार के खाते में एकाएक एक खरब 68 अरब 33 करोड़ 42 लाख 58 हजार 400 रुपये और 10 पैसा (1,68,33,42,58,400.10) आ गया है। इतने रुपये कहां से आए और किसने भेजा इसकी जानकारी सुमन को नहीं है। 13 दिनों से यह राशि उनके खाते में ही है। सुमन को डर भी लग रहा है। इस कारण वह रुपये निकाल नहीं रहे हैं।
सुमन कुमार ने बताया कि उनके कोटक सिक्योरिटीज बैंक के ट्रेडिंग अकाउंट में 26 जुलाई की सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर यह राशि अचानक आ गया। राशि क्रेडिट होने का मोबाइल पर मैसेज मिलते ही वह चौंक गया। हालांकि उसने खाते से एक रुपये की भी निकासी नहीं की है। सुमन और उनके स्वजनों का कहना है कि यह कैसे हो सकता है।
उन्होंने बताया कि उनके लिए यह राशि कहां से आया और किसने भेजा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। सुमन ने 27 जुलाई को इसकी सूचना स्पीड पोस्ट के माध्यम से मुंबई मालदा ईस्ट मेन ब्रांच को दी है, लेकिन आज तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। अब तक उनके खाते में उक्त राशि रखी हुई है।
सुमन शेयर मार्केट में भी राशि लगाने का कार्य करता है। खाते में इतनी राशि आने से परेशान होकर सुमन कोटक सिक्योरिटीज से इतनी अधिक राशि आने का कारण पूछा है। उन्होंने इसके लिए आरटीआइ भी मांगी है। आरटीआई लगाकर कोटक से जानकारी मांगी है कि यह राशि कहां से किसके माध्यम से उनके खाते में आ गया। उक्त राशि का मालिक कौन होगा इसकी पूरी जानकारी दी जाए। सुमन ने बताया कि उक्त राशि के क्रेडिट होने की कंपनी द्वारा उन्हें कोई जानकारी नहीं दी है। खैर जो भी सुमन की चर्चा जिले भर हो रही है। लोग कह रहे हैं सुमन को खबरपति बन गया है।
इनपुट: दैनिक जागरण
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…