बिहार में सियासी तनातनी के बीच बड़ी खबर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से की बात

बिहार की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आयी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर बात की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार सोनियां गांधी के बीच काफी देर तक बातचीत हुई है। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि दोनों के बीच किस मुद्दे को लेकर बात हुई है।

वहीं, इस बाबत जब बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रेमचंद्र मिश्रा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं के बीच समय-समय पर बातचीत होती रहती है, इसमें कोई नई बात नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और सोनिया गांधी के बीच बात हुई है कि नहीं, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इधर, खबरों की मानें तो नीतीश कुमार 15 दिनों के अंदर सोनिया गांधी से 3 बार बात किए हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि नीतीश और सोनिया की बातचीत के बाद ही आरजेडी के प्रतिशोध मार्च में कांग्रेस शामिल हुई थी।

मंगलवार को जेडीयू और आरजेडी की अहम बैठक

इधर, बिहार में बदलते सियासी समीकरण के बीच आरजेडी और जेडीयू ने विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। खबर है कि पहले आरजेडी की बैठक होगी, उसके बाद जेडीयू की। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह 9 बजे आरजेडी विधानमंडल दल की बैठक राबड़ी आवास में होगी। वहीं 11 बजे जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक होगी। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी है कि दोनों पार्टियों ने किस मुद्दे पर बैठक बुलाई है।

हलचल तेज

शनिवार को जेडीयू से आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार में हलचल तेज है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, नीतीश कुमार के खिलाफ षड्यंत्र हो रहा था। जेडीयू डूबता हुआ जहाज नहीं बल्कि दौड़ता हुआ जहाज है, ये समय आने पर पता चल जाएगा। उन्होंने आगे कहा, कुछ लोग जहाज को डुबाना चाहते थे, नीतीश कुमार ने समय रहते उन लोगों को पहचान लिया। आरसीपी सिंह को पार्टी से जाना ही था क्योंकि उनका तन यहां था, लेकिन मन कहीं और था।

उन्होंने कहा, सत्ता जाने से आरसीपी सिंह बौखला गए। नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया लेकिन वो मालिक बन गए थे, जबकि वो या हम बस केयर टेकर हैं। ललन सिंह ने कहा, एक और चिराग मॉडल तैयार किया जा रहा था। हम लोगों ने समय रहते उसे खत्म कर दिया। उन्होंने कहा, अभी ट्रेलर देखिए बाद में फिल्म देखिएगा। समय आने पर सब कुछ बताएंगे। सबको पता है कि षड्यंत्र कहां से हुआ। नीतीश कुमार के कद को छोटा करने की साजिश हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

2 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

16 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

16 घंटे ago