बिहार: दो सगे भाईयों ने अपनी ही चचेरी बहन को हवस का बनाया शिकार, वीडिओ वायरल करने की दी धमकी

बिहार के पश्चिम चंपारण से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दो सगे भाइयों पर अपनी ही चचेरी बहन से रेप करने का आरोप लगा है. पीड़िता का आरोप है कि उनके चचेरे भाइयों ने नहाते वक्‍त उनका वीडियो बना लिया. इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उनके साथ दुष्‍कर्म किया. इस घटना की शिकायत पीड़िता ने जब पुलिस से की तो अधिकारी भी भौंचक्‍के रह गए. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया है. दुष्‍कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.

जानकारी के अनुसार, बेतिया के नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के दिउलिया में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना घटित हुई है. दुष्‍कर्म की घटना को मुहर्रम के दिन अंजाम दिया गया. बताया जाता है कि घटना के वक्‍त आसपास के लोग मेला देखने गये थे. घर में अकेली रह रही पीड़िता नहा रही थी. उसी वक्‍त आरोपी दीवार फांद कर घर में घुस गए. एक ने नहाते समय वीडियो बना लिया और फेसबुक पर डालने की धमकी देकर दुष्कर्म किया. मामले में पीड़िता ने शिकारपुर थाना में आवेदन दिया, जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजा गया है. मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

वीडियो वायरल करने की धमकी

पीड़‍िता का आरोप है कि रेप का विरोध करने पर आरोपी युवक ने लड़की के नहाते वक्त चुपके से बनाए हुए वीडियो को वायरल करने के धमकी दी. यह मामला जिले के नरकटियागंज शहर के एक मुहल्ले का है. जहां घर में अकेली नबालिग लड़की को देखकर चाचा के लड़के ने रेप की घटना को अंजाम दिया. घटना में आरोपी युवक के साथ उसका बड़ा भाई भी शामिल था. रेप के बाद दोनों युवक फरार हो गए. मामले में नाबालिग पीड़िता ने शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें चाचा के बेटे मोहम्‍मद फैज और मोहम्‍मद राजन को आरोपी बनाया गया है. पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनके घर के लोग मुहर्रम के मेले में गए हुए थे. नाबालिग घर में अकेली थी और नहा रही थी. उसी दौरान उनके चचेरे भाई फैज और राजन उनके घर में घुस गए और नहाते वक्त का वीडियो बना लिया.

पहले बनाया वीडियो फिर क‍िया रेप

आरोपियों ने पहले नाबालिग बहन का वीडियो बनाया फिर उनके साथ रेप किया. पीड़िता ने बताया कि उन्‍हें जान से मारने की धमकी भी दी गई. पीड़ित ने आवेदन में यह भी बताया है कि कुछ दिन पहले राजन ने भी जबरन उनके साथ रेप किया था, लेकिन पंचायती के माध्यम से मामला सुलझा लिया गया था. शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

4 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

12 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

12 घंटे ago