12वीं पास युवाओं के लिए बिहार पुलिस के मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में निकली शानदार भर्ती, ऐसे करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशी की खबर सामने आई है। बिहार के केंद्रीय चयन पर्षद ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों को बता दें कि बिहार के केंद्रीय चयन पर्षद ने मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्यनिषेध सिपाही पर आवेदन जारी किये गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर csbc.bih.nic.in जा कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया सारी ऑनलाइन ही होगी। बिहार के केंद्रीय चयन पर्षद ने जनवारी के महीने में भी इस साल भर्ती निकाली थी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी आगे दी गई।

इन पदों पर निकली है भर्ती

इस बार कुल 76 पदों में 40 पद अनारक्षित हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 07, अनुसूचित जाति के लिए 05 , अनुसूचित जनजाति के लिए 03, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 06, पिछड़ा वर्ग के लिए 13, पिछड़े वर्गों की महिला के लिए 1 पद अनारक्षित है।

ये होनी चाहिए योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है।

ये होनी चाहिए आयु

उम्मीदवारों की कम से कम आयु 18 साल होनी चाहिए और अधिक से अधिक 25 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। आयु से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

ऐसे होगा चयन

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से हो कर गुजरना पड़ेगा। इसके लिए उम्मीदवार को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवार को 100 अंको की परीक्षा देनी होगी। इसके लिए mcq सवाल आयेंगे। लिखित परीक्षा में कम से कम 30 फीसदी अंक लाने आवश्यक हैं, तभी उम्मीदवार पास माना जाएगा।

यहां देखें ऑफिशियल नोटिस

ऑफिशियल नोटिस देखनेे के लिए यहां क्लिक करें-https://www.csbc.bih.nic.in/Advt/REP/Notice-11-08-2022.pdf

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

14 मिनट ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

27 मिनट ago

रोसड़ा में 4 साल की बच्ची से पिता के दोस्त ने की हैवानियत, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ…

1 घंटा ago

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

11 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

11 घंटे ago