National

समस्तीपुर निवासी मनोज कुमार राय समेत बिहार के 2 IPS और 5 पुलिस अधिकारियों को केंद्र सरकार करेगी सम्मानित

देश में बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और आईपीएस को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया है. इसमें समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत धरणीपट्टी पश्चिमी पंचायत के हरदासपुर निवासी सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय को उत्कृष्ट अनुसंधान पदक के लिए चयनित किया गया है.

उन्हें यह पदक भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से आगामी पुलिस दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा. यह पदक उन्हें पटना जिला के शास्त्रीनगर थाना में थाना कांड संख्या- 23/21 के अन्तर्गत इंडिगो स्टेशन मास्टर रूपेश सिंह हत्याकांड के समूचित अनुसंधान के लिए मिलेगा. उक्त पदक एसआई श्री राय के साथ भारत के विभिन्न राज्यों के 151 पुलिस पदाधिकारियों को दिया जाएगा. इसमें से बिहार से सात शामिल हैं. इसकी जानकारी भारत सरकार के गृह मंत्रालय के पुलिस डिविजन के द्वारा संबंधित अधिकारियों को दी गई है.

ज्ञातव्य हो कि मनोज के पिता योगेंद्र राय सेवानिवृत थल सैनिक है. उन्होंने भी अपने कार्यकाल में सेना के दो मेडल प्राप्त किए थे. मनोज मैट्रिक तक की पढ़ाई श्री शंकर उच्च विद्यालय रसलपुर में करने के बाद उच्च शिक्षा की पढ़ाई समस्तीपुर कालेज समस्तीपुर से करके 2009 बैच में सब इंस्पेक्टर के रूप में चयनित हुए थे.

दो आईपीएस अधिकारियों के साथ दो इंस्पेक्टर और तीन सब इंस्पेक्टर शामिल :

देश में बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और आईपीएस को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया है. इसमें बिहार के दो आईपीएस अधिकारियों के साथ दो इंस्पेक्टर और तीन सब इंस्पेक्टर शामिल हैं. क्राइम की घटनाओं में बेहतरीन काम करने के लिए देश में अधिकारियों को ये सम्मान दिया जाता है. इन नामों की घोषणा शुक्रवार को की गयी है. इस लिस्ट में देशभर के के पुलिस अधिकारी, सीबीआई, एनआईए और एनसीबी के अधिकारियों व अफसरों के नाम शामिल हैं.

नाबालिग से गैंगरेप और हत्या मामले की जांच में सायली को मिलेगा सम्मान :

आईपीएस सायसी सावलाराम धूरत को केंद्रीय गृह मंत्री पदक अररिया में नाबालिग से गैंगरेप और हत्या मामले को सुलझाने के लिए दिया जा रहा है. सायसी सावलाराम 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. वर्तमान में पटना में डायल 112 की एसपी एडमिन हैं. जिस घटना के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है वो घटना 2019 में घटी थी. मामले में नाबालिग के साथ गैंग रेप करके उसकी हत्या कर दी गयी थी. इसके बाद उसकी लाश को फेंक दिया गया था. उस वक्त सायली अररिया की एसपी थी. उन्होंने इस ब्लाइंड केस में तेजी से जांच करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया था. साथ ही, सभी सजा कोर्ट से दिलवायी.

विनय तिवारी ने इंडिगो के मैनेजर की हत्याकांड की जांच की :

वर्ष 2021 में इंडिगो एयरलाइंस कंपनी के एक मैनेजर की हत्या उनके घर के बाहर गोली मारकर कर दी गयी. इस वारदात ने पूरे राज्य में सनसंनी मचा दी. जब ये घटना हुई विनय तिवारी पटना के सिटी एसपी सेंट्रल थे. इसी दिन शास्त्रीनगर थाना की कमान इंस्पेक्टर रामाशंकर सिंह ने संभाला था. केस की जांच के लिए स्पेशल टीम बनायी गयी. इसे विनय तिवारी लीड कर रहे थे. इसमें इस स्पेशल टीम में इंस्पेक्टर रामशंकर सिंह, पटना पुलिस के स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर विनय प्रकाश, सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय, मो. चांद परवेज और मो. गुलाम मुस्तफा शामिल थे। टीम ने बेहतरीन जांच करते हुए अपराधियों को जल्द पकड़कर जेल में डाल दिया. इसके लिए उन्हें ये सम्मान दिया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

24 मिनट ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

13 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

14 घंटे ago