इस उम्र में टेंशन लीजिएगा तो दिमाग का नस फट जाएगाः लालू की बेटी रोहिणी ने सुशील मोदी पर कसा तंज

बिहार में एनडीए सरकार के पतन के बाद महागठबंधन की सरकार बन गई है. नीतीश कुमार जहां मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली है, वहीं राजद नेता तेजस्‍वी यादव दोबारा से सूबे के उपमुख्‍यमंत्री बने हैं. महागठबंधन के सत्‍ता में आने के बाद से बिहार में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. भजापा, आरजेडी और जेडीयू नेता एक-दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं. इस बीच, लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बीजेपी के राज्‍यसभा सदस्‍य सुशील कुमार मोदी पर तीखा हमला बोला है. उन्‍होंने ट्वीट करते हुए कहा कि काहे इतना व्‍याकुल हो रहे हैं सुशील मोदी जी. इस उम्र में इतना टेंशन लीजिएगा तो दिमाग का नस फट जाएगा.

बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर सुशील कुमार मोदी पर हमला बोला है. रोहिणी ने ट्वीट किया, ‘काहे इतना व्‍याकुल हो रहे हैं सुशील मोदी जी जो मीडिया में आकर आपा खो रहे हैं. थोड़ा धैर्य बनाकर रह‍िए. इस उम्र में इतना टेंशन लीजिएगा तो दिमाग की नस फट जाएगी. अर एक युवा को जब आप आशीर्वाद नहीं दे सकते हैं तो कम से कम अपनी जहरीली जुबान को कंट्रोल में तो रख सकते हैं न.’ रोहिणी आचार्य ने ताबड़तोड़ ट्वीट कर सुशील कुमार मोदी और गिरिराज सिंह पर तीखा हमला बोला है.

पहले भी ट्वीट कर चुकी हैं रोहिणी

रोहिणी आचार्य ने इससे पहले भी ट्वीट किया था. उन्‍होंने ट्वीट किया था, ‘आसमान की बुलंदी से भी ऊंचा उनका ईमान है, जनता-जनार्दन का जो अभिमान हैं.’ इसके साथ ही उन्होंने लालू प्रसाद यादव की फोटो लगाई थी जिस पर उन्होंने ‘किंगमेकर’ लिखा है. बता दें कि बिहार में एनडीए गठबंधन बिखर चुका है और नए समीकरण के तहत जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस, वाम और निर्दलीय मिलकर नई सरकार का गठन करने जा रहे हैं. शाम 4 बजे नीतीश कुमार नई सरकार के गठन का प्रस्ताव राज्यपाल के पास पेश कर सकते हैं.

तेजस्‍वी ने ट्वीट कर बोले- धन्‍यवाद

उपमुख्‍यमंत्री का पद संभालने के बाद तेजस्‍वी यादव ने ट्वीट कर बिहार वासियों को धन्‍यवाद दिया है. तेजस्‍वी ने ट्वीट किया, ‘धन्यवाद बिहार! ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हर बिहारवासी की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं. सभी समर्थकों से आग्रह है कि जश्न मनाने के बजाय काम पर लग जाएं. गरीब-गुरबा को गले लगाएं और ईमानदारी से उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें. आइये हम सब मिलकर बिहार को और अधिक बेहतर बनाएं.’ गौरतलब है कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सबकी निगाहें नीतीश-तेजस्‍वी की जोड़ी पर टिकी हैं. तेजस्‍वी यादव इससे पहले भी उपमुख्‍यमंत्री का पद संभाल चुके हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

13 मिनट ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

41 मिनट ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

3 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

3 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

3 घंटे ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

6 घंटे ago