डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जाएंगे दिल्ली, पिता लालू प्रसाद से लेंगे आशीर्वाद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बन गई है। बुधवार को नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लिया था। शपथ ग्रहण समारोह में उनके परिवार के सभी लोग शामिल हुए। इस बड़े मौके पर उनके पिता लालू प्रसाद पटना में मौजूद नहीं थे। स्वास्थ संबंधी कारणों से वे दिल्ली में हैं। डिप्टी सीएम बनने के बाद तेजस्वी पिता लालू प्रसाद से आशीर्वाद लेने के लिए जल्द ही दिल्ला के लिए रवाना होंगे।

दरअसल, बिहार में पिछले तीन दिनों के भीतर हुए सियासी उटलफेर के बीच सियासत के सबसे बड़े धुरंधर लालू प्रसाद दिल्ली में रहे। स्वास्थ कारणों से लालू दिल्ली में बेटी मीसा भारती के आवास पर प्रवास कर रहे हैं। हालांकि दिल्ली से ही वे बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे। बिहार में मचे सियासी घमासान के दौरान उनसे मिलने के लिए कई नेता मीसा भारती के आवास पर लालू से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे।

इधर, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुन लिया गया और बिहार में एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार बन गई। बुधवार को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। जल्द ही नए मंत्रिमंडल का भी गठन हो जाएगा। अब तेजस्वी जल्द ही दिल्ली जाएंगे और इस कामयाबी के लिए पिता लालू प्रसाद से आशीर्वाद लेंगे। बता दें कि नीतीश कैबिनेट में आरजेडी की तरफ से बनने वाले मंत्रियों के नाम पर आखिरी मुहर लालू प्रसाद को ही लगाना है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

2 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

3 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

3 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

6 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

7 घंटे ago