15 अगस्त के बाद बिहार में होगा मंत्रिमंडल विस्तार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी जानकारी

बिहार में महागठबंधन की सरकार एकबार फिर बनी है जिसके मुखिया नीतीश कुमार को चुना गया है. नीतीश कुमार ने बुधवार को रिकॉर्ड आठवीं बार मुख्यमंत्री पद का शपथ लिया. प्रदेश में उपमुख्यमंत्री पद की कमान लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव को सौंपी गयी है.

अब कैबिनेट विस्तार की बारी

बिहार में सियासी उलटफेर के बाद बनी इस नयी सरकार में मंत्रीमंडल का फॉमूला क्या होगा और किन चेहरों को नीतीश कैबिनेट में जगह मिलेगी. इसका खुलासा अभी नहीं होगा. सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार संभवत: 16 अगस्त को या उसके बाद हो सकता है.

नयी सरकार के गठन के बाद अब सबसे अधिक नजरें इस फैसले पर टिकी हैं कि नीतीश कुमार अपनी कैबिनेट में किन चेहरों को जगह देंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नीतीश कैबिनेट का विस्तार अब 15 अगस्त के बाद होगा. 15 अगस्त के बाद किसी भी दिन इसपर मुहर लग सकती है.

2015 के आधार पर तय होगा फॉर्मूला

जानकारी के अनुसार, इस बार महागठबंधन की नयी सरकार में जो कैबिनेट तय होगा, उकसा फॉर्मूला 2015 के आधार पर तय होगा. इसके मुताबिक पांच विधायक पर एक मंत्री बनाये जायेंगे. नीतीश सरकार में अधिकतम 36 मंत्री बनाये जा सकते हैं.

फॉर्मूले के तहत राजद, जदयू व कांग्रेस

राजद विधानसभा में 79 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है. फॉर्मूले के तहत राजद के 15 मंत्री बन पायेंगे. जबकि 10 मंत्री जदयू से भी बनाये जायेंगे. कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस के चार मंत्री इस बार बनेंगे. सूत्रों के मुताबिक भाजपा कोटे के मंत्रियों के मिले विभाग राजद कोटे के मंत्रियों को दिया जायेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

10 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

10 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

11 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

12 घंटे ago