डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मिली जेड प्लस सुरक्षा, बुलेटप्रूफ कार भी हुई मुहैया

तेजस्वी यादव के उप मुख्यमंत्री बनते ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अब तक बिहार में नेता प्रतिपक्ष के रूप में तेजस्वी यादव जिस सुरक्षा घेरे में रहते थे उससे ज्यादा चाक चौबंद सुरक्षा मुहैया में अब वे रहेंगे. सीएम नीतीश की ओर से तेजस्वी की सुरक्षा में जो बढ़ोत्तरी की गई है उसके तहत अब उन्हें जेड सिक्योरिटी दी गई है. यानी तेजस्वी यादव अब जेड सुरक्षा में रहेंगे. उनके सुरक्षा घेरे में कुछ वैसा ही नजारा दिखेगा जो मुख्यमंत्री के लिए होता है. एक प्रकार से तेजस्वी की सुरक्षा भी अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भांति होगी.

दरअसल, न सिर्फ तेजस्वी यादव की सुरक्षा बढाई गई है बल्कि उनके काफिले में शामिल वाहनों को भी बदल दिया गया है. सूत्रों के अनुसार तेजस्वी के लिए बिहार सरकार की ओर से जो कार मुहैया कराई गई है वह बुलेटप्रूफ है. यह उसी तरह की गाड़ी है जैसी कार में नीतीश कुमार चलते हैं. नीतीश कुमार की भांति ही तेजस्वी यादव की गाड़ी पर किसी प्रकार के बुलेट का असर नहीं होगा. वे अब उसी कार से आते जाते दिखेंगे.

तेजस्वी के साथ जो जेड सिक्योरिटी का दस्ता होगा वह बेहद खास होगा. इसमें न सिर्फ उन्हें पुलिस की विशेष टीम घेरे रहेगी बल्कि काफिले में चलने वाले एक्स्कोर्ट वाहनों की संख्या भी बढ़ जाएगी. तेजस्वी के हाउस गार्ड का दस्ता भी बदल जाएगा. उनके हाउस गार्ड में अब कहीं अधिक संख्या में पुलिस वाले होंगे जो 24 घंटे तैनात रहेंगे.

नीतीश कुमार के साथ पिछली बार जब वर्ष 2015 में तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बने थे तब भी उनकी सुरक्षा बेहद खास हो गई थी. उस समय भी उनके साथ चलने वाले सुरक्षा दस्ता को बेहद सख्त किया गया था. हालांकि जुलाई 2017 में जब बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर गई तब तेजस्वी यादव की सुरक्षा भी कम हो गई. लेकिन अब फिर से तेजस्वी के उप मुख्यमंत्री बनते ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

10 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

11 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

16 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

24 घंटे ago