छपरा में पिछले 24 घंटे में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब ने कहर बरपाया है. शराब पीने से पिछले 24 घंटे में 5 लोगों की संदिग्‍ध मोत होने का मामला सामने आया है. शराब पीने से 2 लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं, जिनका इलाज सदर अस्‍पताल में चल रहा है. स्‍थानीय पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर उन्‍हें पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. अगस्‍त के शुरुआत में भी जिले में जहरीली शराब पीने से दर्जन भर लोगों की मौत हो गई थी. स्‍थानीय प्रशासन और पुलिस ने उस वक्‍त सख्‍त कार्रवाई करने की बात कही थी, लेकिन कुछ दिनों के बाद ही एक बार फिर से शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, मृतकों के परिजनों ने शराब पीने की पुष्टि की है. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. शराब पीने से मौत का यह मामला गरखा थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि सभी लोगों ने गुरुवार को मुचकनपुर के पास अवैध शराब बेचने वाले से दारू खरीदी थी.

शराब का सेवन करते ही एक-एक कर सबकी तबीयत बिगड़ गई. पिछले 24 घंटे में जहरीली शराब का सेवन करने वाले 5 लोगों की मौत हो गई. एक ही गांव में 5 लोगों की मौत के बद स्‍थानीय प्रशासन हरकत में आया. सभी शवों को पोस्‍टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्‍पताल लाया गया है. पोस्टमॉर्टम के बाद असली वजह स्‍पष्‍ट हो सकेगी.

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान रामजीवन राम, रोहित सिंह, लोहा सिंह, पप्पू सिंह और अल्लाउद्दीन के तौर पर की गई है. गांव में शराब पीने से लगातार हो रही मौत के बाद कोहराम मच गया है. लोग अपने-अपने परिजनों को इलाज के लिए अस्पताल में लेकर पहुंच रहे हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में कैंप किया और दोषियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विभाग की टीम गांव पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वास्तव में मामला क्या है. हालांकि, हाल ही में मकेर में जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत के बाद गरखा में भी ऐसा ही मामला सामने आने से शराबबंदी पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

1 साल में जहरीली शराब से 50 मौत

पिछले 1 साल में छपरा में बात करें तो शराब के कारण 50 से अधिक मौतें हुई हैं. इनमें कई मौतें प्रशासन की नजर में नहीं हैं. छपरा के मकेर में शराब कांड की घटना के बाद एक बार फिर महिलाओं की आंखों में आंसू हैं और महिलाएं पूछ रही हैं कि सरकार बताइए कि शराबबंदी क्यों सफल नहीं है? अभी यह मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि भुआलपुर गांव में शराब कांड हो गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

2 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

2 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

3 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

3 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

9 घंटे ago