तेजस्‍वी का गिरिराज पर हमला, एक फीट लंबी चोटी रखने से कोई ज्ञानी नहीं बन जाता, नौकरियों पर ये बोले…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) ने 10 लाख सरकारी नौकरियां देने की घोषणा को मूर्त रूप देने की बात दोहराई है। कहा कि बिहार सबसे ज्‍यादा सरकारी नौकरी देने वाला राज्‍य बनेगा। उन्‍होंने कहा कि वादा किया था कि मुख्‍यमंत्री बनेंगे तो इतनी नौकरियां देंगे। लेकिन अभी तो हम डिप्‍टी सीएम हैं। फिर भी हम सरकार में हैं और अपने वादे पर कायम हैं। इस दौरान उन्‍होंने एक वीडियो शेयर किए जाने पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) पर जमकर हमला बोला। कहा कि जो वीडियो आपने शेयर किया है, उसे पूरा देखिये।

गिरिराज सिंह ने शेयर किया था वीडियो :

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वीडियो शेयर किया था, जिसमें तेजस्‍वी यादव कह रहे हैं कि हमनें सीएम बनने पर 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। उस वी‍डियो का पूरा हिस्‍सा तेजस्‍वी ने अपने ट्व‍िटर हैंडल पर शेयर किया है। इसके ऊपर लिखा है, श्रीमान जी, इतना बेशर्म मत बनिए। एक फुट लंबी चोटी रखने से कोई ज्ञानी नहीं बन जाता, जैसे आप रखते हैं। आप लोगों की इन चिरकुट हरकतों, एडिटेड वी‍डियो और सड़क छाप बयानों की बदौलत ही भाजपा की यह दुर्दशा है। इन बेचारों का बिहार में कोई चेहरा ही नहीं।

बिहार बनेगा सबसे ज्‍यादा सरकारी नौकरी देने वाला राज्‍य :

दिल्‍ली में पिता से मिलने पहुंचे तेजस्‍वी ने मीडिया के साथ बातचीत में तेजस्‍वी ने कहा कि हमनें वादा था 2020 में कि मुख्‍यमंत्री बनेंगे तो 10 लाख नौकरियां देंगे। लेकिन उपमुख्‍यमंत्री बने हैं तो भी हमारी जिम्‍मेदारी है। क्‍योंकि हम सरकार में हैं। हम इस मामले में काफी गंभीर हैं। हम इसे भूले नहीं हैं। एक महीने में आप देखेंगे कि बिहार सबसे ज्‍यादा सरकारी नौकरियां देने वाला राज्‍य बनेगा। इससे पहले उन्‍होंने अपनी बहनों से राखी भी बंधवाई। इसकी तस्‍वीरें भी उन्‍होंने ट्व‍िटर पर शेयर की है।

मुख्‍यमंत्री से इस मामले पर हुई है चर्चा :

डिप्‍टी सीएम ने कहा कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार जी (CM Nitish Kumar) ने हमसे चर्चा की है। वे गंभीर हैं इस मामले में। ज्‍यादा से ज्‍यादा नौकरियां देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। फिलहाल ट्रस्‍ट वोट होना है। वह हो जाए। सरकार बन जाए तो फिर ये काम होगा लोगों के लिए। हमारे हाथों नहीं तो नीतीश कुमार के हाथों होगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें और खुशी होगी यह काम नीतीश जी के हाथों होगा तो।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

8 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

14 घंटे ago