BJP विधायक बोलीं-चांदी के चिलम से गांजा पीते हैं नीतीश कुमार, वो क्या बतियाएंगे…हाथ में चिलम, आंख में धुआं है

एनडीए को छोड़कर आरजेडी के साथ हाथ मिलाकर नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हो गए. ऐसे में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही बीजेपी पार्टी सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर लगातार हमला कर रही है. प्रदेश भर के प्रखंड मुख्यालय पर बीजेपी नीतीश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है. इसी बीच रामनगर से भाजपा विधायक भागीरथी देवी ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने नीतीश कुमार को नशेड़ी और गजेड़ी बताकर आरोप लगाया है कि वे बिना गांजा पीए विधानसभा के कार्यवाही में नहीं जाते.

नीतीश कुमार को कहा ‘मेहरारू’: 

रामनगर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान बीजेपी विधायक भागीरथी देवी ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. पद्मश्री सम्मान से सम्मानित भागीरथी देवी 5 बार लगातार विधायक रही हैं. उन्होंने नीतीश कुमार को मेहरारू यानी औरत कहते हुए कहा कि वे इधर का बात उधर करने में माहिर है. उनका अब कोई विश्वास नहीं करता है. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार गांजा चढ़ाकर विधानसभा के कार्यवाही में पहुंचते हैं. वह बीच-बीच में सदन से गायब हो जाते हैं. इस दरमियान वह अपने ऑफिस में गांजा पीते हैं.

‘नीतीश कुमार के पास चांदी का चिलम’:

विधायक ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के हाथ में चिलम और आंख में धुंआ है. वे चांदी का चिलम रखते हैं. इसी चिलम से गांजा पीते हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का अब कोई वैल्यू नहीं रह गया. उनका हाल हमलोग सभी जानते हैं. इस दौरान बीजेपी के अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला. प्रदर्शन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी जमकर नारेबाजी की. उनका कहना था कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को धोखा दिया है. इसका जवाब जनता जरूर लेगी.

बता दें कि बिहार में फिलहाल एनडीए से अलग होकर महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद बीजेपी नेता सीएम नीतीश कुमार पर आक्रामक हो गए हैं. इसके खिलाफ हर दिन विरोध प्रदर्शन और तीखे बयानबाजी का दौर जारी है.

क्या कहा भागीरथी देवी ने 

“उनकर काम है मेहरारू के, जैसे औरत के काम ऐने के बात ऐने फुसकी. ऊहे काम ऊहे बुद्धि नीतीश कुमार जी के. ऊं क्या बतीहयन. अरे नीतीश के त आंख में धुंआ, हाथ में चिलम. चिलम पर बात करिउन, चिलम पर चले लन. नीतीश कुमार जी जब तक चीलम ना चढाहईन तब ले ऊं विधानसभा में अंदर ना बैठिएन. उन कर एक-एक हाल हमनी के जान तानी. नीतीश कुमार क्या हुउन , ऊं तुरंत उठइन भीतर विधानसभा से और अपन लॉबी में जाइहन अपन ऑफिस में. वहां गांजा मारिहन और फेर आकर बैठिइन .ऊंह त गांजा पीकर बात करेलन नीतीश कुमार जी, उनकर चिलम हाथ में रहे ला. उनकर चांदी के चिलम है नीतीश कुमार जी के, उनकर हाल हम जानी ले. ऊं कौउना कायदा, कौउना विचार, कौउना करम के है, ऊंह हम जान तानी. नीतीश कुमार जी के कौउनो विश्वास और कौउनो वैल्यू नइखे” -भागीरथी देवी, भाजपा विधायक, रामनगर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

50 मिनट ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

10 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

13 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

14 घंटे ago