हल्की-सी गाड़ी टच होने पर महिला ने ई-रिक्शा चलाने वाले को 90 सेकंड में जड़े 17 थप्पड़, अब पहुंची सलाखों के पीछे

लखनऊ कि थप्पड़ बाज गर्ल के बाद अब नोएडा से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने ई रिक्शा चालक की बुरी तरह पिटाई कर दी. रिक्शा वाले से महिला कि कार गलती से टच हो गई बस फिर क्या था महिला ने अपना आपा खो दिया और चालक को बुरी तरह पीटने लगी. महिला ने पहले रिक्शा चालक को रोका उसके बाद उस पर थप्पड़ बरसाने लगी. ई रिक्शा चालक ने जब महिला से शिकायत करते हुए कहा कि उसके रिक्शा का भी नुकसान हुआ तब महिला ने उसकी कमीज पकड़कर उसे घसीटते हुए और मारना शुरू कर दिया. इस महिला ने ई-रिक्शाचालक पर 90 सेकंड में ई रिक्शा चालक पर ताबड़तोड़ 17 थप्पड़ बरसा दिए.

गिरफ्तार हुई महिला

दरअसल महिला जब ई रिक्शा चालक को पीट रही थी तब वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया. वीडियो बनते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. जिसके बाद अब महिला के खिलाफ फेस 2 थाने में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और महिला कि गिरफ्तारी हो गई है. इस मामले में फेस 2 थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि जैसे ही पुलिस के संज्ञान में यह मामला आया तब ई रिक्शा चालक की शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई की गई. इस महिला के खिलाफ मार पीट, गाली गलौज के मामलों में एफआईआर दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया महिला नोएडा कि रहने वाली है.

क्या था पूरा मामला?

इस पूरे मामले कि शुरुआत ई रिक्शा चालक और महिला कि गाड़ी टच हो से हुई थी, महिला ने इस बात पर अपना आपा खो दिया और रिक्शा चालक को बुरी तरह पीटने लगी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हुआ उसमे भी देखा जा सकता है कि महिला ने 90 सेकंड में रिक्शा चालक को 17 बार थप्पड़ मारे.

हालांकि जब यह मारपीट चल रही थी तब वहां कई लोग मौजूद थे, फिर भी किसी ने महिला को न रोका और न चालक को पिटने से बचाया. महिला ने पहले चालक को बुरी तरह पीटा और मोबाइल भी छीन लिया, वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और किसी ने इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसके बाद यह वायरल हुआ और फिर इस मामले में महिला के खिलाफ कार्रवाई की गई.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

10 मिनट ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

7 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

10 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

11 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

11 घंटे ago