बिहार: चलती ट्रेन में बच्चे का जन्म, महिला यात्रियों ने चादर तान कर कराया प्रसव

मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड के तुर्की स्टेशन के समीप रविवार को एक बच्चे का जन्म ट्रेन की बोगी में ही हुआ। उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी वीकली एक्सप्रेस में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। दोनों के स्वस्थ होने से बोगी के सभी लोगों के चेहरे पर खुशी दिखी। इस दौरान मौके ट्रेन के टीटीई और अन्य कर्मी भी मौजूद थे।

दोनों को अस्पताल भेजा गया

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेन से जच्चा और बच्चा को उतारा गया। रेलवे के चिकित्सकों ने उसकी जांच की। फिर दोनों को सदर अस्पताल भेज दिया गया। मां और बच्चे के जाने के बाद उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी वीकली एक्सप्रेस स्टेशन से खुली। महिला यात्री का नाम मीणा देवी थी। वह राजस्थान के अलवर से आ रही थी। उन्हें बिहार में खगड़िया जाना था। इस दौरान वे ट्रेन के स्लीपर बोगी संख्या 4 में सफर कर रही थी।

बोगी में मौजूद महिलाओं ने की सहायता

हाजीपुर से ट्रेन के खुलने के बाद उन्हें प्रसव पीड़ा होने लगी। कुढ़नी स्टेशन के पार करते ही पीड़ा तेज हो गई। दर्द अधिक होने और थोड़ी देर के लिए बोगी में अफरातफरी की स्थिति बन गई। वही, अन्य यात्रियों ने इसकी सूचना ट्रेन में मौजूद रेल कर्मियों को दिया।

इसके बाद कर्मियों ने तकिया चादर समेत अन्य कपड़ों का इंतेजाम किया। इसके बाद महिला यात्रियों की मदद से साड़ी का घेरा बनाकर बच्चे की डिलीवरी हुई। बच्चे के जन्म लेते ही बोगी में किलकारी गूंजने लगी। इसके बाद इसकी सूचना RPF को दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

7 मिनट ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

27 मिनट ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

53 मिनट ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

11 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

12 घंटे ago