राजद प्रमुख लालू प्रसाद अब अपने इलाज के लिए सिंगापुर जा सकते हैं। चारा घोटाला मामले की सुनवाई कर रही पटना के व्यवहार न्यायालय स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत ने सोमवार को लालू प्रसाद को उनके पासपोर्ट के नवीकरण की अनुमति दे दी है। इससे उनके विदेश जाने का रास्ता साफ हो गया है।
चारा घोटाले का एक मामला अब भी लंबित
न्यायाधीश महेश कुमार की अदालत में आवेदन देकर लालू के वकील सुधीर कुमार सिन्हा ने पासपोर्ट के नवीकरण कराने की अनुमति मांगी थी। चारा घोटाला का एक मामला पटना की विशेष अदालत में लंबित है, जिसमें लालू भी आरोपित हैं। अभियोजन की गवाही के लिए अदालत ने 10 अगस्त 2022 की अगली तिथि तय की है।
किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाना चाहते हैं लालू
गौरतलब है कि फिलहाल दिल्ली में अपनी बड़ी पुत्री डा. मीसा भारती के आवास पर रह रहे राजद सुप्रीमो किडनी की बीमारी समेत कई अन्य रोगों से पीड़ित हैं। उनकी किडनी की समस्या गंभीर है। किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर डाक्टरों से सलाह लेने के लिए वे सिंगापुर जाना चाहते हैं।
कंधा फ्रैक्चर होने के बाद बिगड़ी थी तबीयत
इसी बीच पिछले दिनों पटना स्थित पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर सीढ़ियों से गिरने के कारण उनके कंधे में फ्रैक्चर आ गया था। पटना पारस में उन्हें भर्ती कराया गया था। तबीयत काफी बिगड़ने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया गया। उनके लिए दुआ-प्रार्थना होने लगी। पक्ष-विपक्ष के बड़े नेताओं ने राजद सुप्रीमो से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। दिल्ली एम्स में इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार आया। तो समर्थकों ने राहत की सांस ली। अब कोर्ट ने भी उन्हें बड़ी राहत दी है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि लालू कब सिंगापुर जाते हैं।
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह कार्रवाई करते हुए सेल्स…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों…
समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में सोमवार की शाम…
बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल की सार्वकालिक धरोहरों में शुमार आस्था का प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम उगना महादेव…