राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को CBI कोर्ट ने दी बड़ी राहत, इलाज कराने सिंगापुर जाने की मिली अनुमति

राजद प्रमुख लालू प्रसाद अब अपने इलाज के लिए सिंगापुर जा सकते हैं। चारा घोटाला मामले की सुनवाई कर रही पटना के व्यवहार न्यायालय स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत ने सोमवार को लालू प्रसाद को उनके पासपोर्ट के नवीकरण की अनुमति दे दी है। इससे उनके विदेश जाने का रास्‍ता साफ हो गया है।

चारा घोटाले का एक मामला अब भी लंबित

न्यायाधीश महेश कुमार की अदालत में आवेदन देकर लालू के वकील सुधीर कुमार सिन्हा ने पासपोर्ट के नवीकरण कराने की अनुमति मांगी थी। चारा घोटाला का एक मामला पटना की विशेष अदालत में लंबित है, जिसमें लालू भी आरोपित हैं। अभियोजन की गवाही के लिए अदालत ने 10 अगस्त 2022 की अगली तिथि तय की है।

किडनी ट्रांसप्‍लांट के लिए सिंगापुर जाना चाहते हैं लालू

गौरतलब है कि फिलहाल दिल्‍ली में अपनी बड़ी पुत्री डा. मीसा भारती के आवास पर रह रहे राजद सुप्रीमो किडनी की बीमारी समेत कई अन्‍य रोगों से पीड़‍ित हैं। उनकी किडनी की समस्‍या गंभीर है। किडनी ट्रांसप्‍लांट को लेकर डाक्‍टरों से सलाह लेने के लिए वे सिंगापुर जाना चाहते हैं।

कंधा फ्रैक्‍चर होने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

इसी बीच पिछले दिनों पटना स्थित पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर सीढ़‍ियों से गिरने के कारण उनके कंधे में फ्रैक्‍चर आ गया था। पटना पारस में उन्‍हें भर्ती कराया गया था। तबीयत काफी बिगड़ने पर उन्‍हें एयर एंबुलेंस से दिल्‍ली एम्‍स ले जाया गया। उनके लिए दुआ-प्रार्थना होने लगी। पक्ष-विपक्ष के बड़े नेताओं ने राजद सुप्रीमो से मुलाकात कर उनके जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की। दिल्‍ली एम्‍स में इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार आया। तो समर्थकों ने राहत की सांस ली। अब कोर्ट ने भी उन्‍हें बड़ी राहत दी है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि लालू कब सिंगापुर जाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

2 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

2 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

2 घंटे ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

3 घंटे ago

BPSC को 46 हजार रिक्तियां भेजी गईं, जल्द शुरू होगी चौथे चरण की शिक्षक बहाली

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…

4 घंटे ago