विधानसभा के डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी चलाएंगे सदन, नीतीश और तेजस्वी ने दी बधाई…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के सियासी गलियारे से एक और बड़ी खबर विधानसभा से सामने आ रही है. स्पीकर की कुर्सी से विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफे के बाद अब डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी को कमान सौंप दी गई है. महेश्वर हजारी को सदन चलाने की जिम्मेदारी दी गई है.

हालांकि विजय कुमार सिन्हा ने इस्तीफे के पहले अभ्यासी सदस्य के तौर पर सदन संचालन की जिम्मेदारी नरेंद्र नारायण यादव के कंधे पर दी थी. इस बात पर संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सदन में एतराज भी जताया था. सरकार की इस बात को लेकर की कि डिप्टी स्पीकर होने के बावजूद भी सदस्य की घोषणा की जा रही है.

संसदीय कार्यमंत्री यह सरकार जब तक इस बात को समझ पाती कि विजय कुमार सिन्हा सदन को 2:00 बजे तक स्थगित कर रहे हैं तब तक स्पीकर की कुर्सी पर बैठे बैठे विजय कुमार सिन्हा ने 2:00 तक का विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी.

हालांकि बाद में तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के साथ महेश्वर हजारी के पास पहुंचे और डिप्टी स्पीकर को अगले स्पीकर के चुनाव तक सदन के संचालन के लिए जिम्मेदारी दिलवाई गई. इस मौके पर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने महेश्वर हजारी को बधाई दी है. विजय कुमार सिन्हा ने कह दिया है कि पार्टी के सिपाही होने के नाते नेतृत्व उनके लिए जो भूमिका तय करेगा वह उस भूमिका का पालन करेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

3 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

9 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

10 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

10 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

11 घंटे ago