बिहार की सियासत में घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है. अब मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का वक्त मांग लिया है. बताया जा रहा है कि नीतीश के साथ तेजस्वी भी राज्यपाल से मुलाकात करने जाएंगे.
बीजेपी के सभी मंत्री देंगे इस्तीफा
बिहार में बाजी पलट गई है. नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया है और अब वो फिर से आरजेडी के साथ सरकार बनाने की तैयारी में हैं. इस बीच बीजेपी के सभी 16 मंत्री राजभवन जा कर अपना इस्तीफा राज्यपाल को देंगे.
नीतीश जी जो निर्णय लेंगे सही ही लेंगे: जदयू सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद
जदयू सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि हमें लगता है कि बैठक में संगठन के बारे में ही ज्यादा बात होगी, अब विशेष बात क्या होगी ये हम नहीं बता सकते. अभी तक जो भी निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश ने लिया है, वो बिहार की जनता के हित में लिया है, आज भी जो निर्णय लेंगे बिहार के हित में लेंगे.
सब कुछ ठीक है और हम खुश हैं: जेडीयू एमएलसी कुमुद वर्मा
जेडीयू एमएलसी कुमुद वर्मा से जब भाजपा और जेडीयू (यू) गठबंधन में दरार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारी बैठक जनगणना के मुद्दे पर है.सब कुछ ठीक है और हम खुश हैं.
शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…