बिहार में शराब तस्करों की बढ़ेगी मुसीबत, चेक पोस्टों पर सामान खोले बगैर पता चलेगा शराब तो नहीं लाई जा रही

बिहार में शराब तस्करी रोकने के लिए अब एक और नया कदम उठाया जा रहा है. अब बिहार के अंतरराज्जीय चेकपोस्टों पर हैंड हेल्ड स्कैनरों से गाड़ियों की जांच की जाएगी. इनके माध्यम से किसी सामान को खोले बगैर भी देखा जा सकेगा कि उनके अंदर क्या-क्या रखा है ? शीशा, कांच या प्लास्टिक की बोतल अथवा किसी अन्य माध्यम में रख कर शराब की ढुलाई करने वाले वाहन और माफिया तत्काल इसके माध्यम से पकड़े जा सकेंगे.

पटना से शुरू हो रहा ट्रायल 

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के उप आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि फिलहाल दो हैंड हेल्ड स्कैनर उपलब्ध हुए हैं, जिनको गोपालगंज और डोभी चेकपोस्ट पर जांच में लगाया जायेगा. किसी पर शक होने पर चेक पोस्ट कर्मी किसी भी सामान या वाहन को इसके माध्यम से स्कैन कर देख सकेंगे. फिलहाल कुछ दिनों तक इसका ट्रायल पटना में दीदारगंज चेक पोस्ट और गांधी सेतु पर किया जा रहा है.

एक स्कैनर की कीमत ढ़ाई से तीन करोड़

मद्य निषेध अधिकारी के मुताबिक एक हैंड हेल्ड स्कैनर की कीमत बाजार में ढ़ाई से तीन करोड़ रुपये है. फिलहाल दो मशीन किराये पर ली गयी है, जिसके लिए एजेंसी को 14 लाख रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जायेगा. इसके मेंटनेंस की पूरी जिम्मेदारी भी एजेंसी की होगी.

छह जिलों में फिर हुई रात्रि छापेमारी

विभाग के उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक सप्ताहांत होने वाली छापेमारी की कड़ी में इस शनिवार की शाम पांच बजे से लेकर रविवार की सुबह आठ बजे तक अभियान चलाया गया. इस दौरान छह जिलों पटना, शेखपुरा, नवादा, सारण, दरभंगा और कैमूर में उत्पाद विभाग की फोर्स ने रात्रि छापेमारी की. इस दौरान पटना में 91, शेखपुरा में 32, नवादा में 80, सारण में 55, दरभंगा में 46, कैमूर में 52 सहित कुल 356 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

11 मिनट ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

58 मिनट ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

6 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

10 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

11 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

11 घंटे ago