National

कोरबद्धा महादेव चौक पर तीन अलग-अलग दुकानों में लाखों रुपये मूल्य के सामान व नकद की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में बीते कुछ महीनों से क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ गया है। सबसे ज्यादा क्राइम सदर अनुमंडल क्षेत्र में हो रहा है। हत्या, लूट, दुष्कर्म के अलावा चोरी की घटना में भी इजाफा हुआ है। बीते रविवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव स्थित महादेव चौक पर न्यू मार्केट कॉम्प्लेक्स में चोरों ने एक साथ तीन अलग-अलग दुकानों में शटर काटकर लाखों रुपये मूल्य के सामान व नकद चोरी कर लिया।

घटना की जानकारी सोमवार की सुबह तब हुई जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे। इसके बाद पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की। इस दौरान पुलिस को दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया जिसमें चोर का चेहरा साफ-साफ नजर आ रहा है।

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात कोरबद्धा गांव के महादेव चौक स्थित न्यू मार्केट में छत के रास्ते चोर अंदर आ गए। वहां मोहन ज्वलर्स का शटर तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिया। इस दौरान मोहन ज्वेलर्स के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई।

वहीं इसके अलावा आदित्य वस्त्रालय में भी शटर का ताला तोड़कर साड़ी का बंडल समेत कई कीमती वस्त्र चोरी कर लिया गया। गौरव मेडिकल दुकान में गल्ला से करीब 20 हजार रुपये निकाल लिए। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदारों ने मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

16 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

24 घंटे ago