ये बिहार है, यहां सांड भी करता है ट्रेन की सवारी: बार-बार बिदक रहे सांड से दहशत में आ गये यात्री

आपने ट्रेन में लोगों के साथ उनके पालतू जानवरों को सफर करते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी सांड को ट्रेन में सफर करते हुए देखा है? जैसा कि आप अक्सर तबेला में देखते हैं कि गाय-भैंस को बांध दिया जाता है, ठीक वैसे ही कुछ लोग ने ट्रेन में सांड में चढ़ाया और फिर उसे अंदर ही बांध दिया.

यह मामला बिहार के भागलपुर जिले का है, जब ट्रेन के अंदर सांड को देखा गया. अंदर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. जैसा कि आप वीडियो में रेल के भीतर सांड की सवारी देख सकते हैं. बोगी में मौजूद एक शख्स ने बताया कि मिर्जाचौकी से साहिबगंज जाने के दौरान यह मामला देखा गया. बताया जा रहा है कि मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन पर लोकल पैसेंजर में कुछ अज्ञातों ने साड़ को ट्रेन के भीतर बांध दिया.

ट्रेन के अंदर किसी ने बांध दिया सांड

भागलपुर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो भागलपुर के कहलगांव अनुमंडल स्थित मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है, जहां पर अज्ञात लोगों के द्वारा सवारी के जगह रेल में सांड को बांध दिया गया. बार-बार बिदक रहे सांड से सभी दहशत में आ गए. देखते ही देखते बोगी में हड़कंप मच गया. जैसे ही लोगों ने बोगी में सांड को बंधा हुआ देखा तो लोगों ने उस बोगी को खाली कर दिया और दूसरी बोगी में चले गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रेन के भीतर ही सांड के सामने कई वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. बोगी में लोगों ने जैसे ही सांड को देखा तो हड़कंप मच गया.

देखते ही लोगों में मच गई भगदड़

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ऐसी हरकत की गई है. हालांकि, बेजुबान सांड को ट्रेन में सवारी करने से लोगों में कई तरह की चर्चा है. लोग यह भी सवाल उठाने लगे हैं कि आखिरकार जब ट्रेन में सांड को चढ़ाया जा रहा था उस वक्त आरपीएफ,जीआरपीएफ पुलिस कहां थी. अच्छी बात यह रही कि जैसे ही ट्रेन अगले स्टेशन पर रुकी तो ट्रेन व स्थानीय लोगों ने मिलकर सांड को ट्रेन के बाहर निकाला. सांड अगर किसी पर हमला कर देती तो कई लोग घायल भी हो सकते थे. यह घटना लोकल ट्रेन की है और अब यह सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

52 मिनट ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

3 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

12 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

13 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

16 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

19 घंटे ago