ललन सिंह किस साजिश की कर रहे बात? जदयू-भाजपा के साथ चुनाव लड़ने पर दिया बड़ा बयान…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

जदयू और भाजपा के दिग्गज नेताओं के बीच आए दिन कुछ न कुछ बयानबाजी होती रही है. सियासी गलियारे में तरह-तरह के कयास लगाये जाते रहे हैं. उसके बीच भी दोनों दलें गठबंधन में आगे बढ़ रही हैं और मीडिया को हमेसा ऑल इज वेल का ही संदेश दिया है. सियासी पंडित कयास लगाने का प्रयास तो करते हैं लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाते हैं कि आगे चुनाव में दोनों दलें किस तरह ताल ठोकेंगी. वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है.

गठबंधन पर बोले ललन सिंह

जदयू भाजपा के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी या फिर पार्टी भाजपा से मोह भंग कर लेगी. इसे लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि अभी पार्टी का पूरा फोकस खुद को मजबूत बनाना है और हम उसी में जुटे हैं. जब तैयार हो जाएंगे तब जाकर गठबंधन और आगे साथ लड़ने की सोचेंगे.

उन्होंने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव की घोषणा नहीं हुई है. जब होगी तभी तो चुनावी गठबंधन का पता चलेगा. कल क्या होगा, ये कौन जानता है. अभी ये काल्पनिक सवाल है. साथ में उन्होंने भाजपा से गठबंधन की बात को लेकर भी कहा कि हम उसे नकार नहीं रहे.

चुनाव में हुआ षडयंत्र- ललन सिंह

उधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पिछले विधानसभा चुनाव में जदयू के प्रदर्शन को लेकर भी ललन सिंह ने अपनी बात रखी. उन्होनें कहा कि पिछले चुनाव में जदयू को केवल 43 सीटें अगर मिली तो इसके पीछे षडयंत्र था. उन्होंने कहा कि ये कौन नहीं जानता कि तब क्या-क्या हुआ और कैसे हुआ. उस दौरान कइ तरह की परिस्थितियां पैदा हुई लेकिन पार्टी के जनाधार में कोई कमी नहीं थी. एक टीवी चैनल पर बात करते हुए ललन सिंह ने ये बातें कहीं.

आगे की रणनीति पर बोले ललन सिंह

ललन सिंह ने कहा कि पिछे पलटकर हम नहीं देखते. बिहार में सबसे बड़ी पार्टी जदयू हो. उनका लक्ष्य केवल यही है. वहीं भविष्य में राजद के साथ जाने के सवाल को ललन सिंह ने सिरे से नकार दिया. ललन सिंह के इन बयानों के बाद अब सियासी गरमी बढ़ गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

1 घंटा ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

15 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

15 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

15 घंटे ago