बिहार में जेडीयू-आरजेडी वाले महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद से बीजेपी लगातार कह रही है कि राज्य में एक बार फिर जंगलराज लौट आया है। इसे लेकर नीतीश सरकार ने भी अब विपक्ष पर पलटवार किया है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि कल तक जो जदयू के साथ सरकार में थे और पुलिस की उपलब्धियों की सराहना करते थे, अचानक सत्ता से बाहर होने पर बिहार में उन्हें जंगलराज दिखाई देने लगा है। यह पुलिस की कार्यशैली में फर्क का नहीं बल्कि उनकी मानसिकता में आए बदलाव का परिचायाक है।
बता दें कि बीजेपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार के गठन के बाद से राज्य में हुई अपराध की विभिन्न घटनाओं का जिक्र करते हुए दावा किया कि राज्य में एक बार फिर जंगलराज लौट आया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली में कहा कि 10 अगस्त से लेकर 12 अगस्त के बीच बिहार में पत्रकारों सहित कई लोगों की हत्या हुई है और एक पुजारी को गला रेत कर मारा गया है। इस दौरान उन्होंने राज्य में हुई बलात्कार की कुछ घटनाओं के साथ ही छपरा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों का भी जिक्र किया।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…