National

कृष्णा हॉस्पिटल में पुरुष बांझपन पर हुआ सेमिनार का आयोजन, कृत्रिम गर्भाधान पर भी कार्यशाला हुई आयोजित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा शहर के आदर्शनगर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में रविवार को पुरुष बांझपन पर सेमिनार का आयोजन हुआ। इसके साथ ही कृत्रिम गर्भाधान पर कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

सेमिनार की अध्यक्षता डाॅ. मंजुला और डाॅ. सरोज चौधरी ने की। सेमिनार को संबोधित करते हुए इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डाॅ. हिमांशु राय ने कहा कि पुरुषों में बढ़ते बांझपन की समस्या चिंता का विषय है। इसके प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि किसी भी पुरुष के एक पिता बनने में असमर्थ होने को पुरुष बांझपन कहा जाता हैं। बांझपन एक वह समस्या है, जिसमें दंपती, एक वर्ष या उससे अधिक समय के प्रयास के बाद भी गर्भधारण करने में असमर्थ होते हैं।

इसके अलावा प्रसूति के बाद रक्त श्राव, ब्लड ग्रुप निगेटिव से गर्भ शिशु पर असर को रोकने का तरीका, बार-बार गर्भपात रोकने का कारण और उपाय पर चर्चा की गई। मौके पर आशा कुमारी, डा. कंचन बाला, डा. डीके मिश्रा, डा. अशोक कुमार, डा. एपी सिन्हा, डा. हेमंत कुमार सिंह, डा. श्रद्धा ठाकुर, डा. पुष्पा रानी, डा. प्रतिभा कुमारी, डा. सरोजनी ईश्वर, डा. रागिनी कुमारी, डा. रेणु राणा समेत अन्य उपस्थित रहे।वहीं सेमिनार के अंत में डा. महेश ठाकुर ने बताया कि सेमिनार और कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

1 घंटा ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

2 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

4 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

21 घंटे ago