बिहार के 21 जिलों मे‍ं बारिश की संभावना,उत्तर पूर्व बिहार में वज्रपात को लेकर अलर्ट

प्रदेश में इस बार अच्छी बारिश नहीं हुई है. लोग मूसलाधार बारिश का इंतजार ही करते रह गए. इस बीच मौसम विभाग ने इस बीच राज्य के 21 जिलों में बारिश की संभावना जताया है. उत्तर पूर्व बिहार से कई जिलों में आज वज्रपात हो सकती है. नागरिकों से सचेत रहने की अपील की गई है.

राज्य के इन जिलों में मौसम विभाग पटना ने वर्षा होने का अनुमान लगाया है. उनमें किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, बेगूसराय, रोहतास, कैमूर लखीसराय, बक्सर, भोजपुर, नवादा, गया जहानाबाद, अरवल और औरंगाबाद शामिल हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में इन जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान लगाया गया है.

कई जिलों में वज्रपात को लेकर अलर्ट 

वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर पूर्व बिहार में वज्रपात की संभावना जताया है. इसमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया शामिल हैं. इन जिलों में नागरिकों को वज्रपात से सचेत रहने की सलाह दी गई है. बताया गया है कि यहां 30 से 40 किमी प्रतिघंटा के दर से हवा चलेगी और मेघगर्जन भी होगा.

किसान हैं परेशान 

राज्य के किसानों को अभी भी बारिश का इंतजार है. जिन किसानों ने धान की रोपनी कर ली है उनके लिए फसल बचाना मुश्किल हो गया है. वर्षा होने से उन्हें कुछ राहत मिलेगी. राज्य के कई जिलों में सूखा के लक्षण बढ़ते जा रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

4 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

8 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

10 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

11 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

11 घंटे ago