पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ध्‍वजारोहण

स्‍वतंत्रता दिवस समारोह का उत्‍साह कण-कण में व्‍याप्‍त हो गया है। मौसम खुशगवार बना हुआ है। तेज हवाएं चल रही हैं। रुक-रुक कर फुहारें पड़ रही हैं। बिहार का मुख्‍य राजकीय समारोह ऐतिहासिक गांधी मैदान हो रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने यहां सुबह नौ बजे ध्‍वजारोहण किया। इससे पूर्व उन्‍होंने परेड का निरीक्षण किया। समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम हैं। ध्‍वजारोहण के बाद नौ विभागों की झांकियां निकाली जाएंगी। कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से आम आदमी का समारोह में प्रवेश नहीं हो सकेगा। सुरक्षा को देखते हुए 51 स्‍थानों पर 85 मजिस्‍ट्रेट एवं पु‍लिस की तैनाती की गई है। इमरजेंसी के लिए जिला प्रशासन का कंट्राेल रूम सक्रिय है। गांधी मैदान के पास की इमारतों की छतों पर भी सुरक्षा बल मुस्‍तैद हैं। इससे पूर्व सीएम ने अपने आवासीय परिसर में ध्‍वजारोहण किया।

राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं

राज्यपाल फागू चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी बिहारवासियों एवं देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर शहीदों और महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया है। राज्यपाल ने कहा कि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अवसर पर सभी देशवासियों को राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, सद्भावना और सामाजिक समरसता की भावना को सुदृढ़ करने एवं राष्ट्र के विकास के लिए दृढ़संकल्पित होकर सदैव सजग और प्रयत्नशील रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।  उन्होंने कहा कि तमाम वीर सपूतों एवं सभी सेनानियों के संघर्ष और कुर्बानी के कारण ही हमसबों को आजादी का यह महान उपहार मिल पाया है। उन्होंने राज्य एवं देशवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा, मेल-जोल, सद्भाव, सहिष्णुता का वातावरण बनाए रखें। आज के दिन हम सब यह संकल्प लें कि हम अपनी एकता और अखंडता को बनाए रखेंगे और देश को प्रगति एवं विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे।

तेजस्वी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आजादी के लिए मर मिटने वाले वीर सपूतों को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश-प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, विधायक तेजप्रताप यादव व सांसद मीसा भारती ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

विधानसभा परिसर में विजय सिन्‍हा ने फहराया राष्‍ट्रध्‍वज 

विधानसभा परिसर में सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है। स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने इस अवसर पर ध्‍वजारोहण किया। उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई और  शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि देश जब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब इस स्वतंत्रता दिवस का महत्व और बढ़ जाता है। हम इस अवसर पर मां भारती की आजादी के लिए सबकुछ न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन करते हैं। जब हम सजग हो कर ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे, तो वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि हमें हर कदम ऐसे बढ़ाना है, जिससे भारत माता का गौरव निरंतर आगे बढ़े और भारत एक महाशक्ति के रूप में उभरे।

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

6 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

7 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

12 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

20 घंटे ago