बिहार में चौर क्षेत्र को जलकृषि के रूप में किया जाएगा विकसित, मछली उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार वासियों के मछली की 7.33 लाख टन की जरूरत को पूरा करने के लिये राज्य सरकार ने नई योजना की शुरुआत की है. इसके तहत छह लाख 91 हजार हेक्टेयर के चौर क्षेत्र (आर्द्र भूमि) को मछली पालन के लिये उपयुक्त बनाने के प्रयास में सरकार जुट गयी है. मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के तहत राज्य में यह कार्य किया जायेगा.

7.33 लाख टन मछली की खपत :

बिहार में अभी 7.33 लाख टन मछली की खपत होती है. लेकिन राज्य में वार्षिक उत्पादन सिर्फ 6.83 लाख टन का ही है. इसी वजह से पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने मछली उत्पादन बढ़ाने के लिये और साथ ही चौर क्षेत्र को जल कृषि के रूप में विकसित करने के लिये मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना तैयार की गयी है.

9.41 लाख हेक्टेयर में आर्द्र भूमि है :

इस नई योजना के तहत राज्य में उपलब्ध लगभग 9.41 लाख हेक्टेयर आर्द्र भूमि में से करीब ढाई लाख हेक्टेयर ही मत्स्य पालन के लिये उपयुक्त है. यदि चौर को विकसित कर लिया जाता है तो मछली उत्पादन कई गुणा बढ़ाया जा सकता है. आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट टू के तहत 2025 तक चाैर क्षेत्रों का विकास करने का संकल्प लिया गया है.

उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि की जा सकेगी :

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना में बड़े पैमाने पर उपलब्ध निजी चौर भूमि को मत्स्य आधारित समेकित जल कृषि के रूप में विकसित किया जाना है. इस योजना के तहत मछली पालन के साथ-साथ कृषि बागवानी एवं कृषि वानिकी के मॉडल के जरिए उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि की जा सकेगी.

बिहार में मछली उत्पादन पर एक नजर :

वार्षिक मांग – 7.33 लाख टन

वार्षिक उत्पादन – 6.83 लाख टन

मछली का आयात – 0.40 लाख टन

मछली का निर्यात – 0.33 लाख टन

(स्रोत= सरकार की 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट )

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

2 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

3 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

3 घंटे ago