मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करने वाला धराया, 20 लोगों पर हुई FIR

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया है. दरअसल सीएम को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए फेसबुक पोस्ट करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर एक्शन लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी व्यक्ति नवादा का रहने वाला है.

CM नीतीश कुमार पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर पुलिस नें जिस व्यक्ति गिरफ्तार किया है. उसका नाम टिंकल कुमार बताया जा रहा है. वो नवादा के रजौली का रहने वाला है. उसके पिता का नाम अजय पांडेय है. वायरल वीडियो में मास्क लगाकर कुछ लोग अनाप-शनाप बातें कर रहे हैं और सीएम के खिलाफ नारे भी लगा रहे हैं. इस आपत्तिजनक वीडियो को देखकर कई लोगों ने लाइक किया है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के साथ ही 20 अन्य लोगों पर भी एफआईआर किया है. अभद्र भाषा का प्रयोग को लेकर आईटी एक्ट सहित अन्य कई धाराओं में पुलिस के द्वारा केस दर्ज किया गया है.

आरोपी टिंकल कुमार ने पुलिस को बताया कि उसे वो वीडियो सोशल मीडिया से मिली थी. इसके बाद उसे वीडियो के पोस्ट कर दिया. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी है. दर्ज एफआईआर के आधार पर अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

बता दें कि फेसबुक पर किसी भी सामग्री को पोस्ट करने के लिए एक कम्यूनिटी गाइडलाइन बनाया गया है. इसका पालन नहीं करने पर विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस कार्रवाई कर सकती है. वहीं इसके साथ ही फेसबुक भी अपने स्तर से एक्शन ले सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

16 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

17 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

18 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

19 घंटे ago