यूपी में बहनों से राखी बंधवाने के बाद पी ली शराब, जब बिहार में एंट्री किए तो 60 लोग हुए गिरफ्तार

रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार के भाई राखी बंधवाने अपनी बहनों के पास उत्तर प्रदेश जाते हैं. लेकिन जैसे ही वो बिहार वापस आते हैं तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेती है. दरअसल बिहार के कैमूर जिले में उत्पाद विभाग ने शराबियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए उत्पाद विभाग अलर्ट मोड में था. वहीं विभाग के निर्देश पर कैमूर पहुंची भोजपुर, बक्सर और रोहतास की उत्पाद विभाग की टीम ने कैमूर टीम के साथ संयुक्त रूप से कैमूर जिले के यूपी से कनेक्ट होने वाले विभिन्न रास्तों पर 24 घंटे का विशेष अभियान चलाया.

उत्तर प्रदेश में पी शराब 

पुलिस मे इस अभियान में 60 लोगों को पकड़ा . इन 60 लोगों में 44 वैसे लोग शामिल हैं जो रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश में अपनी बहन से राखी बंधवाने गए थे और लौटते समय उन्होंने शराब पी लिया था. वहीं पुलिस ने 16 वैसे लोगों को गिरफ्तार जो शराब की तस्करी करते हैं.

शराब पीने वाले शराबियों ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर वह उत्तर प्रदेश में अपनी बहन के घर गए थे. बिहार वापस आने के दौरान कैमूर में प्रवेश करने से पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश में ही शराब पी ली थी. जैसे ही कैमूर की सीमा में प्रवेश किए उत्पाद विभाग ने हमें पकड़ लिया. पुलिस ने तस्करों के पास से सैकड़ों लीटर शराब बरामद की है. अब इन सभी आरोपियों को उत्पाद विभाग गिरफ्तार कर मेडिकल जांच करने के बाद न्यायालय को सुपुर्द करेगी.

सैकड़ों लीटर शराब बरामद

कैमूर जिले के उत्पाद निरीक्षक शत्रुंजय कुमार ने बताया कि शराबियों और शराब तस्करों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था. जहां बक्सर ,रोहतास और भोजपुर की टीम भी कैमूर जिला पहुंची हुई थी. सभी टीम एक साथ यूपी से सटे हुए सभी मार्गों पर 24 घंटे का अभियान चलाया. जिसमें कुल 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन 60 लोगों में 44 ऐसे लोग हैं जो राखी बंधवाने गए थे और वापस लौटते समय शराब का सेवन कर लिया था और 16 शराब तस्कर गिरफ्तार हुए हैं. इनके पास से सैकड़ों लीटर शराब भी बरामद हुआ है. इन सभी का मेडिकल जांच कराते हुए न्यायालय को सुपुर्द किया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

3 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

4 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

9 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

10 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

11 घंटे ago