महागठबंधन सरकार में खुली DM के हत्या मामले में सजा काट रहे बाहुबली आनंद मोहन की किस्मत, अघोषित तौर पर आजाद घूमते फोटो वायरल

आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व सांसद आनंद मोहन की एक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसको लेकर महागठबंधन की नई सरकार पर सवाल उठने लगे हैं. बीजेपी का कहना है कि बिहार में फिर भी जंगल राज वापस आ गया है. दरअसल गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया हत्याकांड मामले में आनंद मोहन को फांसी की सजा सुनाई गई थी हालांकि ऊपरी अदालत ने फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया. तब से वे जेल में बंद हैं. बताया जा रहा है कि बीते दिनों आनंद मोहन को पुलिस अभिरक्षा में पेशी के लिए पटना लाया गया था. लेकिन पूर्व सांसद लाव-लश्कर के साथ पटना वाले अपने आवास पहुंच गए और वहां अपना दरबार सजा लिया.

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रक्षाबंधन के दिन यानी 12 अगस्त की बताई जा रही है. उस दिन आनंद मोहन को पुलिस अभिरक्षा में सिविल कोर्ट में एक मामले में पेशी के लिए लाया गया था. इसी बीच आनंद मोहन ने पुलिस सुरक्षा में ही अपने परिवार के लोगों से मिलने पहुंच गए. अपने पाटलीपुत्र स्थित आवास पहुंचने के बाद पूर्व सांसद आनंद मोहन ने अपने समर्थकों के साथ बैठक भी की. आनंद मोहन के साथ उनकी पत्नी और उनके राजद से विधायक बेटे चेतन आनंद भी मौजूद रहे. ऐसे में इस तस्वीर के सामने आने पर लोह कह रहे हैं कि जेल में रहते हुए भी उनके क्या जलवे हैं. वहीं पुलिस पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि जब पेशी के लिए लाया गया था तो आनंद मोहन अपने निजी आवास पर कैसे पहुंच गए?

आनंद मोहन के अपने पटना स्थित आवास पहुंचने के लेकर पुलिस पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं. जब पुलिस अभिरक्षा में पूर्व सांसद को पेशी के लिए लाया गया था, तो वे अपने निजी आवास पर कैसे पहुंच गए. जानकार की माने तो जेल मैन्यु्अल के मुताबिक किसी कैदी को अपने वर्तमान जेल से बाहर के जिलों के कोर्ट में सीधे पेशी के लिए लाया जाता है. यदि किसी वजह से देर हुई या अगले दिन बहस होने की नौबत आती है तो कैदी को उसी स्थानीय कोर्ट के अंदर पड़ने वाले जेल में ले जाना होता है.

आनंद मोहन मामले पर आरजेडी उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता तनवीर हसन ने कहा कि आनंद मोहन की तस्वीर परिवार व समर्थकों के साथ जो आई है वह 12 तारीख की है या उसके पहले की इसकी जांच होनी चाहिए. महागठबंधन सरकार को बीजेपी बेवजह बदनाम कर रही है. सत्ता से बाहर होने के बाद से बीजेपी बौखलाई हुई है. वहीं बिहार बीजेपी के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि महागठबंधन सरकार बनते ही जंगलराज वापस आ गया है. आनंद मोहन का इस तरह खुलेआम घूमना उसका ताजा उदाहरण है. उम्र कैद की सजा काट रहे हैं. अन्य अपराधी भी अब इसी तरह खुलेआम घूमेंगे. आम जनता डरी हुई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

3 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

4 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

9 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

10 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

11 घंटे ago