बिहार में 12604 करोड़ के सात NH का टेंडर हुआ जारी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

पिछले एक महीने में राज्य की सात एनएच परियोजनाओं के लिए करीब 229.28 किमी लंबाई में करीब 12,604.51 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है. इसमें शामिल तीन एनएच परियोजनाओं का टेंडर मंगलवार को जारी किया गया है. इनकी अनुमानित लागत 2097.41 करोड़ रुपये और इनकी लंबाई करीब 118.45 किमी है.

इन तीनों सड़कों का निर्माण 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है. इसके लिए पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है. उन्होंने कहा है कि इन सड़कों को लेकर केंद्रीय मंत्री से 31 मई को बैठक हुई थी.

मंगलवार को जारी टेंडर वाली सड़कों में एनएच 227एफ चोरमा से बैरगनिया दो लेन करीब 353.09 करोड़ की लागत से करीब 34.56 किमी लंबाई में होगा. इसके साथ ही एनएच 527ए और 327इ बकौर-परसरमा-बनगांव-बैरियाही-महिषी का करीब 485.31 करोड़ की लागत से करीब 39.18 किमी लंबाई में दो लेन का निर्माण किया जायेगा. मानिकपुर से साहेबगंज फोरलेन एनएच 139 डब्ल्यू करीब 1269.01 करोड़ की लागत से करीब 44.80 किमी लंबाई में निर्माण होगा.

मानिकपुर से साहेबगंज सड़क का टेंडर जारी

एनएच 139डब्लू का निर्माण पांच चरण में किया जायेगा. पहले चरण में गंगा नदी पर जेपी सेतु के समानांतर सिक्स लेन पुल का निर्माण कराया जायेगा. दूसरे चरण में सोनपुर बाइपास से मानिकपुर तक ग्रीन फील्ड फोरलेन सड़क और गंडक नदी पर नये पुल का निर्माण कराया जायेगा. तीसरे चरण में मानिकपुर से साहेबगंज सड़क का निर्माण होना है, इसका टेंडर जारी किया गया है. चौथे और पांचवें चरण में साहेबगंज से अरेराज और अरेराज से बेतिया तक फोरलेन चौड़ी सड़क को बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण हो रहा है.

साहेबगंज से जुड़ेगा मुजफ्फरपुर – नितिन

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि साहेबगंज से मुजफ्फरपुर को जोड़ने के लिए भी भारतमाला योजना में डीपीआर तैयार किया जा रहा है. बहुत जल्द इसके भू-अर्जन की कार्रवाई शुरू की जायेगी. धार्मिक गलियारा अंतर्गत उमगांव से महिषी तक एनएच में उमगांव से लेकर भेजा तक के लिए काम पहले ही एजेंसी को आवंटित कर दिया गया है.

नेपाल सीमा की सीधी संपर्कता हो सकेगी

कोसी नदी पर भेजा-बकौर के बीच दो लेन पुल निर्माण का कार्य प्रगति पर है. बकौर से परसरमा होते हुए बनगांव, बरियाही को जोड़ते हुए महिषी तक टेंडर निकाला गया है. इससे धार्मिक गलियारा की संपूर्ण योजना पूरी हो सकेगी. वहीं नव घोषित एनएच 227एफ बनने से इस्ट-वेस्ट कॉरीडोर से बैरगनियां स्थित नेपाल सीमा की सीधी संपर्कता हो सकेगी. यह सड़क इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड से इस्ट- वेस्ट कॉरिडोर को भी जोड़ने का काम करेगी. इसी सड़क पर बैरगनियां में ललबकिया नदी पर पुल निर्माण कार्य इंडो-नेपाल बॉर्डर सड़क परियोजना के तहत पहले से चल रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

11 मिनट ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

7 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

10 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

11 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

11 घंटे ago