‘बिना तलाक पति ने की दूसरी शादी, तब कोई कुछ नहीं बोला’, ‘हर हर शंभू’ गाने वाली फरमानी नाज का छलका दर्द

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर ‘हर हर शंभू’ के गाने को लेकर चर्चा में आईं इंडियन आइडल फेम फरमानी नाज ने उन मुस्लिम उलेमा पर पलटवार किया है जिन्होंने कहा कि फरमानी नाज को गाना नहीं चाहिए। फरमानी नाज ने कहा कि उनके पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली, मैं बच्चे का पेट पालने के लिए गाना गाती हूं। उन्होंने यह भी कहा कि आज लड़कियां आत्मनिर्भर होकर समाज में जी रही हैं, वे अपने टैलेंट के दम पर आगे बढ़ रही हैं।

गाने पर देवबंद के उलेमा भड़क गए थे

दरअसल, फेमस यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज ने हाल ही में अपने दर्शकों के लिए शिव भजन ‘हर हर शंभू’ गाया था। बाद में इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। देवबंद के उलेमा इस पर भड़क गए। मुस्लिम संगठन ने गायक के ‘हर हर शंभू’ गाने को ‘इस्लाम के खिलाफ’ बताया। अब इसी पर फरमानी नाज का जवाब आया है। आजतक से बातचीत में उन्होंने करारा पलटवार किया है।

फरमानी नाज ने दिया करारा जवाब

फरमानी नाज ने बताया कि उन्हें किसी ने घर आकर गाने से नहीं रोका है। बस कुछ लोग सोशल मीडिया पर इस तरह के कमेंट कर देते हैं। मैं अपने हुनर के बल पर गाने गाकर आगे बढ़ रही हूं। कभी किसी धर्म का अपमान नहीं किया। शादी के बाद एक बेटा हुआ। बेटे को बीमारी थी, इसके बाद पति और ससुराल वालों ने छोड़ दिया। मुझे बिना तलाक दिए पति ने दूसरी शादी कर ली। इस पर कभी किसी ने मेरा दुख नहीं समझा।

‘कलाकार का कोई धर्म नहीं होता’

उन्होंने कहा कि इसमें किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। लोग मेरे गानों को पसंद कर रहे हैं। बच्चे के भविष्य के लिए कर रही हूं। सरकार कोई ऐसा कदम उठाए कि जो मेरे साथ हुआ है वो किसी और के साथ नहीं हो। एक कलाकार का कोई धर्म नहीं होता है। उन्होंने कहा कि वह सभी प्रकार की धुनों को आवाज देने की कोशिश करती हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान ‘हर हर शंभू’ भजन गाया

बता दें कि फरमानी नाज 2020 में सिंगिंग शो में दिखाई दी थीं। अब, वह सोशल मीडिया पर फैंस और फॉलोअर्स के बीच लोकप्रिय हैं। हाल ही में फरमानी ने कांवड़ यात्रा के दौरान ‘हर हर शंभू’ भजन गाया। इस पर देवबंदी उलेमा ने नसीहत देते हुए कहा है कि इस्लाम में किसी भी तरह का गाना नहीं गाना चाहिए, ये इस्लाम के खिलाफ है। देवबंद स्थित मौलवी मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि शरिया कानून के तहत गाने की इजाजत नहीं है।

उलेमा ने यह भी कहा था कि ‘कोई भी गाना’ गाना ‘हराम’ है या इस्लाम में मना है। उन्होंने कहा कि खासकर खुद को मुस्लिम मानने वाली महिला को ऐसे गाने गाने से दूर रहना चाहिए। हालांकि फरमानी ने कहा कि वे एक कलाकार हैं और उन्हें हर तरह के गीत गाने पड़ते हैं।

कौन हैं सिंगर फरमानी नाज

फरमानी नाज अपने गृह जिले मुजफ्फरनगर की एक जानी-मानी गायिका हैं। उनकी लोकप्रियता उनके गृहनगर तक ही सीमित नहीं है, उनके यूट्यूब पर लाखों की संख्या में फैन हैं। वे इंडियन आइडल सीजन 12 में दिखाई दी थीं। इंडियन आइडल में उनकी भागीदारी ने उन्हें अपने गांव और अपने प्रशंसकों के बीच स्टार का दर्जा दिलाया। बेटे के जन्म के बाद फरमानी के पति ने उन्हें छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली। फरमानी का बेटा बीमार रहता है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

15 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

24 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

1 दिन ago