समस्तीपुर में चरम पर नशीले पदार्थों का धंधा, स्विफ्ट गाड़ी से 42 किलो गांजा के साथ 5 गिरफ्तार

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले में नशीले पदार्थ का धंधा इन दिनों अपने चरम पर है। पुलिस के लाख कोशिश के बावजूद धंधेबाज इसकी तस्करी में दिन-रात जुड़े हैं। इसी कड़ी में दलसिंहसराय थाना की पुलिस ने गुरुवार की देर रात्रि को गुप्त सूचना के आधार पर एक स्विफ्ट गाड़ी से 42 किलो गांजा बरामद किया है।

इस संबंध में DSP दिनेश कुमार पांडे ने थाना परिसर में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि दलसिंहसराय पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर कामख्या से ट्रेन से गांजा लेकर बेगूसराय आ रहे है। वहां से स्विफ़्ट गाड़ी से गांजा दलसिंहसराय लाया जा रहा है। इसी क्रम में ढेपुरा स्थित NH-28 पर प्रभारी थानाध्यक्ष राजन कुमार, ASI श्रीकांत निराला, कंचन कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए NH-28 पर गाड़ियों की जांच में जुट गए।

इसी दौरान रसीदपुर बॉर्डर के समीप एक स्विफ्ट गाड़ी पर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। वहीं, पुलिस गाड़ी पर से पांच लोगों को भी गिरफ्तार करने में कामयाब रही। जिसके पास से एक देशी पिस्तौल बरामद किया गया है। वहीं गिरफ्तार की पहचान बिथान थाना क्षेत्र निवासी अरविंद साह के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है। सुमन कुमार के पुत्र कुंदन कुमार, भिखरंजन कुमार के पुत्र अविनाश कुमार, पवन कुमार सिंह के पुत्र राजीव कुमार, जितेंद्र राम के पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई। बरामद गांजा का मूल्य लगभग 4 लाख रुपए बताई गई है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

20 मिनट ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

57 मिनट ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

1 घंटा ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

6 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

10 घंटे ago