कैबिनेट मंत्री इसराइल मंसूरी के द्वारा विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद 21 आचार्यों ने मंदिर का किया ‘शुद्धिकरण’

बिहार के गया स्थित विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गैर हिन्दू मंत्री के प्रवेश के बाद बुधवार को मंदिर का शुद्धिकरण किया गया। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर को गंगा जल से धुलवाया गया और शुद्धिकरण किया गया। विशेष पूजा व दुग्ध अभिषेक वैदिक रीति से संपन्न कराया गया। विष्णुपद मंदिर प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष शंभूलाल विट्ठल एवं पंडा समाज के लोगों द्वारा मंदिर में शुद्धिकरण पूजा की गई।

शंभूलाल विट्ठल ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में विष्णु चरण के पास बैठकर पूरे विधि-विधान के साथ शुद्धिकरण पूजा संपन्न की गई। इस दौरान मंदिर परिसर को गंगा जल से धोया गया। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विष्णुपद मंदिर पहुंचे थे, जिनके साथ बिहार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी भी मंदिर के गर्भगृह तक पहुंच गए थे। विष्णुपद मंदिर में अहिंदू (गैर हिन्दू) प्रवेश निषेध है।

उन्होंने कहा कि गैर हिन्दू प्रवेश से हिन्दुओं को भावनाएं आहत हुई हैं तथा तरह-तरह की बातें हो रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए आज मंदिर परिसर के अंदर शुद्धीकरण पूजा की गई है। उन्होंने बताया कि विशेष उपचार पूजा व दुग्ध अभिषेक, पंचामृत स्नान और तुलसी अर्चना के साथ शुद्धिकरण किया गया है, साथ ही पूरे मंदिर को गंगा जल से धोया गया है।

इस पूजा में करीब 21 पुरोहित और ब्राह्मण, आचार्य शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान से प्रार्थना की गई कि भूल से अगर हमारे या हमारे समाज के तरफ से कोई गलती हो गई हो तो उसे क्षमा करें और विश्व का कल्याण करें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

4 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

6 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

6 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

7 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

10 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

14 घंटे ago