National

केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के पूर्व कुलपति के पांच वर्षो के कार्यकाल की होगी जांच

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में हुई 18वीं प्रबंध बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कुलपति डा. कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने पूर्व कुलपति डा. आरसी श्रीवास्तव के कार्यकाल में हुई वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता की जांच पर भी चर्चा की। बताया गया कि पूर्व कुलपति डॉ. आरसी श्रीवास्तव के बीते 5 वर्षो के कार्यकाल की जांच होगी।

इसके तहत वित्तीय व प्रशासनिक मामलों में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार की गहन जांच की जाएगी। इसके लिए राष्ट्रपति (कुलाध्यक्ष) ने जांच समिति का गठन किया है। इसका खुलासा डीएआरई (भारत सरकार के कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा) के अपर सचिव संजय गर्ग ने विवि के प्रबंध बोर्ड की बैठक में किया।

मिली जानकारी के अनुसार बीत पांच अगस्त को हुई बैठक में सदस्यों ने पूर्व कुलपति पर वित्तीय व प्रशासनिक मामलों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तथ्य खोज कमेटी के गठन करने की मांग की थी। जिसके जवाब में अपर सचिव ने कुलाध्यक्ष (राष्ट्रपति) द्वारा पूर्व में ही जांच समिति का गठन करने की जानकारी देने के साथ तथ्य खोज कमेटी की जरूरत को खारिज कर दिया। हालांकि तकनीकी कारण से बैठक में दी गयी इस जानकारी को गुप्त रखा गया था।

वहीं अब विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए पांच वर्ष के कार्यकाल के अध्ययन अवकाश को घटाकर तीन वर्ष कर दिया गया है। विश्वविद्यालय में हुई पदोन्नति में बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायत मिली है। अब विश्वविद्यालय में नई मूल्यांकन समिति बनाकर पदोन्नति की जाएगी। वहीं विश्वविद्यालय में 21 मई को सड़क दुर्घटना में मृत छात्र अखिल साहू के स्वजनों को विश्वविद्यालय की तरफ से आर्थिक सहायता राशि देने पर भी प्रबंध बोर्ड में सहमति बनी। इस संबंध में महाविद्यालय अपना कार्य कर रहा है।

यूडीसी के सहायक लिपिक में पदोन्नति के लिए अब स्नातक की योग्यता होना जरूरी नहीं है। एचओडी का पद तीन वर्ष का चक्रीय आधार पर अब विश्वविद्यालय में होगा। 13 शिक्षकों की प्रोबेशन कार्य समाप्ति के बाद नियुक्ति कंफर्म किया गया है। विश्वविद्यालय में पूर्ववर्ती छात्रों का संगठन बनाने पर भी निर्णय लिया गया। वरीय अकाउंटेंट क्लर्क को जूनियर बनाने के एजेंडा को रद कर दिया गया है।

उद्यान विश्वविद्यालय पूसा, ढोली, बिरौली के अलावा केला अनुसंधान केंद्र गोरौल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय पिपराकोठी मोतिहारी एवं वानिकी महाविद्यालय सभी महाविद्यालय एवं संस्थानों के एक ही डीन होंगे। उन्हीं के अंदर यह सभी महाविद्यालय एवं संस्थान कार्य करेंगे। कुलपति का सचिव प्रतिनियुक्ति के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा अन्य मामलों पर चर्चा हुई। बैठक में प्रबंध बोर्ड के सदस्य सहित विश्वविद्यालय के निदेशक, अधिष्ठाता, कुलसचिव सहित अन्य मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

2 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

6 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

6 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

6 घंटे ago